Forbes Billionaire List 2023: फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की ताजा लिस्ट जारी कर दी है। साल 2023 की लिस्ट में भारतीयों ने एक बार फिर से डंका बजाया है। इस लिस्ट में 169 भारतीयों को जगह मिली है। जिसमें 16 नए भारतीय हैं। इसमें निखिल कामथ तो मात्र 36 साल में इस लिस्ट में पहुंच गए हैं। वैसे तो भारत की पाकिस्तान से कोई तुलना नहीं है। लेकिन फिर भी गाहे बगाहे तुलना हो जाती है। और हर बार ती तरह वह मात खा जाता है। फोर्ब्स की 2640 लोगों की लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी को जगह नहीं मिली है। उससे तो बेहतर नेपाल और बांग्लादेश हैं, जहां के एक-एक अमीर इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे है। पाकिस्तान, अमेरिकी नागरिक बन चुके शाहिद खान के भरोसे ही अपनी ढोल पीट सकता है। जिन्हें लिस्ट में 143 वां स्थान मिला है। यानी पाकिस्तान को लाज बचाने के लिए अमेरिकी शाहिद का ही सहारा है।
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर
फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी को नौवां स्थान मिला है। इसके साथ ही वह एशिया के भी सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर है। फोर्ब्स ने अपने लेख में बताया है कि दुनिया भर के 2640 अरबपतियों के पास 12.2 लाख करोड़ डॉलर की दौलत है। इसमें सबसे ज्यादा 735 अरबपति अमेरिका के हैं। जिनकी कुल दौलत 4.5 लाख करोड़ डॉलर है। दूसरे नंबर 562 अरबपतियों के साथ चीन है। जिनके पास कुल 2 लाख करोड़ डॉलर की दौलत है। तीसरे नंबर पर भारत के अरबपति हैं। भारत में कुल 169 अरबपतियों के पास 675 अरब डॉलर की दौलत है।
पाकिस्तन का नेपाल-बांग्लादेश से भी बुरा हाल
फोर्ब्स की लिस्ट में पाकिस्तान का नेपाल और बांग्लादेश से भी बुरा हाल है। इस लिस्ट में नेपाल के बिनोद चौधरी को 1647 वां स्थान मिला है। लिस्ट में वह नेपाल के इकलौते अरबपति हैं। उनके पास 1.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ है। इसी तरह बांग्लादेश से मुहम्मद अजीज खान को लिस्ट में जगह मिली है। जो कि एक अरब डॉलर दौलत के साथ 2540 वें स्थान पर है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के नागरिक के रुप में किसी अमीर को लिस्ट में जगह नहीं मिली है। हालांकि पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स का तमगा लेने वाले शाहिद खान को 143 वां स्थान मिला है। उनकी 12.1 अरब डॉलर नेटवर्थ है।
