देश

Telangana: पीएम मोदी के दौर से पहले पुलिस की कार्रवाई, आधी रात को BJP प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 5, 2023, 09:51 AM IST

बीजेपी ने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे वजह यह है कि हम प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केसीआर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

Image

BJP प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार हिरासत में

Photo : ANI

Telangana BJP Chief Detained: तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सियासी घमासान मच गया है। आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी और बीआरएस में संग्राम छिड़ा है और दिनोंदिन ये चरम पर पहुंच रहा है। बीजेपी की तेलंगाना शाखा के प्रमुख बंडी संजय कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से कुछ दिन पहले बुधवार आधी को करीमनगर स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया।

घर पर अधिकारियों ने छापा मारा

सांसद के घर पर अधिकारियों ने छापा मारा और उन्हें जेल ले जाया गया। जब कार्यकर्ताओं ने बंडी संजय को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो हंगामा बढ़ गया। बीजेपी नेता को घसीटते हुए और पुलिस वाहन में बैठने के लिए मजबूर करने वाली पुलिस की फुटेज सामने आई है। संजय कुमार को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नालगोंडा में बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन के बाह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप

राज्य भाजपा के महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा कि नलगोंडा जिले की पुलिस उन्हें बोम्मला रामाराम स्टेशन ले गई। हम पुलिस की प्रतिक्रिया पर और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने आधी रात को हिरासत में लिया। उन्हें करीमनगर में उनके आवास से गैरकानूनी रूप से पकड़ा गया है। रेड्डी ने कहा कि पुलिस को किसी भी तरह की कानूनी प्रक्रिया सुबह शुरू करनी चाहिए थी, बंडी संजय कहां चले जाते? यह तेलंगाना में पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के अलावा और कुछ नहीं है।

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान

रेड्डी ने कहा कि आधी रात में एक सांसद के खिलाफ इस कार्रवाई की क्या आवश्यकता थी? अपराध और मामला क्या हैं? वे हमें कुछ नहीं बता रहे हैं। उन्हें भोंगिर ले जाया जा रहा है। उन्हें वहां क्यों ले जाया जा रहा है? इस कार्रवाई के पीछे वजह यह है कि हम प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केसीआर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। तेलंगाना में भाजपा नेताओं ने बंडी संजय की नजरबंदी के बाद राज्यव्यापी विरोध की घोषणा की है। रेड्डी ने कहा कि हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें