देश

Top News @2PM 08 April 2023: राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 में भरी उड़ान, अडानी के समर्थन में आए शरद पवार, पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 8, 2023, 12:49 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 08 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

पढ़ें आज की ताजा खबर

Photo : Times Now Digital

Top Headlines @2PM: देश में कोरोना ने कई हिस्सों में पैर पसार चुका है। पिछले 24 घंटों में 6155 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुखोई-30 से उड़ान भरी। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अडानी मुद्दे की जांच के लिए एक समिति की घोषणा के बाद जेपीसीकी मांग अप्रासंगिक है। इस तरह उन्होंने राहुल गांधी के विचारों को खारिज कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी चेन्नई में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही सियासत गरमा गई है। नीचे डिटेल में पढ़ें आज की बड़ी खबरें

देश के अलग अलग हिस्सों में कोरोना पांव पसार चुका है और अब उसका असर भी धीरे धीरे नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में 6155 नए केस दर्ज किए जाने के साथ अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर

राजनीति में अगर हर समय एक जैसा रहता तो विरोध की गुंजाइश कहां होती। लेकिन मौसम की तरह नेताओं के नजरिए बदलते रहते हैं। महाराष्ट्र में एनसीपी और उद्धव ठाकरे गुट कांग्रेस के साथ है। लेकिन वीर सावरकर और गौतम अडानी के मुद्दे पर एक घटक यानी एनसीपी की राय अलग है। पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुखोई-30 से उड़ान भरी । शनिवार सुबह वह तेजपुर वायुसेना स्टेशन पहुंची, जहां उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सेना के तीनों अंग वायु सेना, जल सेना और थल सेना की सुप्रीम कमांडर होने के नाते राष्ट्रपति को सैन्य नीतियों से भी अवगत कराया गया। इसके थोड़ी देर बाद वह सुखोई-30 में सवार हुईं और उड़ान भरी। बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू इन दिनों अपने असम दौरे पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव से वाराणसी के एक होटल में बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां के एक होटल प्रबंधन पर उनके साथ बदसलूकी का आरोप है। इसकी शिकायत भी तेज प्रताप यादव ने वाराणसी पुलिस से की है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि होटल प्रबंधन ने उनकी इजाजत के बिना उनके सामान को बाहर निकाल दिया। पूरी खबर पढ़ें

सियासत में विरोध एक अहम हिस्सा होता है। दरअसल पीएम मोदी के चेन्नई दौरे का विरोध करते हुए कांग्रेस ने काले झंडे दिखाने का फैसला किया है। कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी की नेता खुशबू ने तंज कसते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन भारत दौरे पर हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत से वे इतने अभिभूत हुए कि हिंदी में कहा कि मुझे भारत आकर और आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह की तारीफ की। पढ़ें पूरी खबर

MI vs CSK, stats preview: आईपीएल 2023 में पहली बार मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ने जा रही हैं। जानिए अबतक कैसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत। आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी। पूरी खबर पढ़ें

छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक अनस राशिद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टीवी सीरियल दीया और बाती हम से घर-घर से पॉपुलैरिटी पाने वाले अनस राशिद ने अपने पिता मुहम्मद राशिद को हमेशा के लिए खो दिया है। अनस राशिद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के दुखद निधन की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़ें

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article