क्रिकेट

IPL Flashback MI vs CSK: जानिए कैसी रही है आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमों के बीच भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 10:45 AM IST

MI vs CSK, stats preview: आईपीएल 2023 में पहली बार मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ने जा रही हैं। जानिए अबतक कैसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत। आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी।

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई: आईपीएल के 16वें सीजन में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों के बीच भिडंत होने जा रही है। एक तरफ जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की पलटन है तो दूसरी तरफ करिश्माई एमएस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स। दोनों टीमों के बीच की भिड़ंत शुरुआत से ही प्रशंसकों के लिए उत्सुक्ता का केंद्र रही है। प्रशंसकों का वही उत्साह साल 2008 से लेकिन 2023 तक जारी है। ऐसे में आईए जानते हैं दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है आईपीएल में भिड़ंत किस टीम की पलड़ा है आंकड़ों की बाजीगरी में भारी।

मुंबई का पलड़ा रहा है अबतक भारी

मुंबई और चेन्नई के बीच आईपीएल में अबतक कुल 34 बार आमना सामना हुआ है। जिसमें से 20 बार बाजी मुंबई के हाथ लगी वहीं 14 बार चेन्नई जीत दर्ज करने में सफल हुई। वहीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों के परिणामों पर नजर डालें तो वहां खेले 10 मैच में से सात बार मुंबई और तीन बार चेन्नई जीत दर्ज करने में सफल रही। इस लिहाज से देखें तो मुंबई को उसके घर पर मात देना चेन्नई के लिए अबतक टेढ़ी खीर साबित हुआ है।

पिछले तीन सीजन में हुई है कांटे की टक्कर

साल 2020 से 2022 तक खेले गए आईपीएल के तीन सीजन में दोनों टीमों के बीच कुल छह बार भिड़ंत हुई। इसमें से दोनों टीमें तीन-तीन जीत अपने खाते में दर्ज करने में सफल रहीं हैं। इस लिहाज से देखा जाए को एक बार फिर हिटमैन और धोनी की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जिसका लुत्फ प्रशंसक उठाएंगे। हालांकि मुंबई की टीम एक बार फिर फॉर्म में नहीं है ऐसे में चेन्नई बाजी मार ले तो किसी को भी आश्चर्य नहीं होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article