देश

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे से पहले सियासत गरम, खुशबू का कांग्रेस पर तंज बोलीं- जैसा बॉस वैसे चेले

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 8, 2023, 09:38 AM IST

PM Narendra Modi Chennai Visit: सियासत में विरोध एक अहम हिस्सा होता है। दरअसल पीएम मोदी के चेन्नई दौरे का विरोध करते हुए कांग्रेस ने काले झंडे दिखाने का फैसला किया है। कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी की नेता खुशबू ने तंज कसते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।

Image

खुशबू सुंदर, तमिलनाडु बीजेपी की कद्दावर नेता

PM Narendra Modi Chennai Visit: पीएम नरेंद्र मोदी चेन्नई में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने उन्हें काला झंडा दिखाने का फैसला किया है तो बीजेपी की नेता और मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर(Khusboo Sundar) ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसियों को यह महसूस भी नहीं होता कि वास्तव में वो तमिलनाडु (Chennai projects inauguration)को पीछे ढकेलने का काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे कुछ बोलने से पहले अपने दिमाग को दफ्न कर आए हैं। लेकिन उनसे गंभीर बातों को सुनने का अर्थ है कि आप खुद की संवेदनशीलता का परीक्षण कर रहे हैं। निश्चित तौर पर चेला अपने बॉस की तरह होंगे। इशारों इशारों में उन्होंने राहुल गांधी(Rahul Gandhi) पर तंज कसा।

कांग्रेस को सिर्फ विरोध करना है

खुशबू सुंदर ने कहा कि मोदी सरनेम मामले में 2018 में उन्होंने जो ट्वीट किया था उस वक्त वो कांग्रेस में थी और पार्टी के लाइन के हिसाब से बात रख रही थीं। खुशबू ने कहा कि हमें उसी भाषा को बोलना होता है जो पार्टी की लाइन होती है और वो कांग्रेस प्रवक्ता के तौर पर फर्ज निभा रही थीं। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेस के लोग इस सच को आज तक नहीं पचा पाए हैं कि गैर कांग्रेसी नेताओं में भी काबिलियत होती है। एक खास संस्कृति का सम्मान करने वालों के बारे में उनकी धारणा अलग होती है। हकीकत यह है कि पिछले 9 वर्षों में केंद्रीय योजनाओं के तहत जितनी रकम मिली है वो कभी हासिल नहीं हुई थी।

दक्षिण विरोधी है बीजेपी

तमिलनाडु कांग्रेस ने राहुल गांधी के प्रति बीजेपी के प्रतिशोधी रवैये के खिलाफ पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई है। पीएम मोदी चेन्नई और कोयम्बटूर के बीच पुरची थलाइवर डॉ एम जी आर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी देश में सिर्फ उन्माद बढ़ाने का काम कर रही है। यही नहीं दक्षिण भारत के राज्यों के लिए हमेशा सौतेला व्यवहार रहा है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ