देश

कब चली थी देश की पहली स्पेशल दूध की ट्रेन? इन दो स्टेशनों के बीच हुआ था आदान प्रदान

Country First Special Milk Train: आजकल अखबारों में हर तरफ विज्ञापनों की भरमार रहती है और यह विज्ञापन अखबार मालिकों के लिए राजस्व का एक बड़ा जरिया होते हैं। अब सवाल यह पैदा होता है कि पहला विज्ञापन कब और कहां प्रकाशित हुआ होगा। भारत में यह 25 मार्च 1788 का दिन था, जब ’कलकत्ता गजट’ में भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ। यह बांग्ला भाषा में प्रकाशित हुआ था।

Image

कब चली थी देश की पहली स्पेशल दूध की ट्रेन?

Today History India: 25 मार्च यानी आज देश और दुनिया में कई बड़े घटनाक्रम हुए थे। इनमें एक ये भी कि आज ही के दिन देश की पहली स्पेशल दूध की ट्रेन चली थी। इस बारे में बताएंगे कि यह ट्रेन किस साल में चली थी और किन स्टेशनों के बीच, लेकिन इससे पहले आज के दिन आए एक बड़े बदलाव के बारे में जान लेते हैं।

आजकल अखबारों में हर तरफ विज्ञापनों की भरमार रहती है और यह विज्ञापन अखबार मालिकों के लिए राजस्व का एक बड़ा जरिया होते हैं। अब सवाल यह पैदा होता है कि पहला विज्ञापन कब और कहां प्रकाशित हुआ होगा। भारत में यह 25 मार्च 1788 का दिन था, जब ’कलकत्ता गजट’ में भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ। यह बांग्ला भाषा में प्रकाशित हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिन की बड़ी घटना का जिक्र करें, तो हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग का जन्म 1914 में 25 मार्च को ही हुआ था और उनकी उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

25 मार्च 2023 को दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का 94 वर्ष की आयु में सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। रसायन और भौतिकी में पीएचडी मूर ने 1968 में इंटेल शुरू करने में मदद करने से तीन साल पहले एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी जिसे बाद में ’मूर का नियम’ घोषित कर दिया गया।

मूर ने कंप्यूटर चिप के संबंध में कहा था कि इंटिग्रेटेड सर्किट (आईसी) की क्षमता और जटिलता हर साल दोगुनी होती जाएगी। आगे चलकर यह संकल्पना प्रौद्योगिकी उद्योग की प्रगति एवं नवाचार की दिशा में मानक साबित हुई।

देश और दुनिया के इतिहास में 25 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

1655 : शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।

1788 : किसी भारतीय भाषा (बांग्ला) में पहला विज्ञापन ’कलकत्ता गजट’ में प्रकाशित हुआ।

1807 : ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।

1896: यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1898 : सिस्टर निवेदिता को स्वामी विवेकानंद ने ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।

1914 : अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म।

1931 : महान पत्रकार और राजनीतिज्ञ गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।

1965 : नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।

1983 : दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत ’सागर कन्या’ का जलावतरण।

देश की पहली दूध की ट्रेन के बारे में

बता दें कि आज ही के दिन 1986 में देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन चली थी। यह ट्रेन आणंद से कलकत्ता के बीच चली थी। आणंद गुजरात में पड़ता है और यह दूध उत्पादनों के लिए प्रसिद्ध है। तो यहां से ट्रेन दूध लेते हुए कलकत्ता पहुंची थी। इसके अलावा जानते हैं कि आज के दिन और क्या-क्या हुआ?

1989 : भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया। एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।

1995: विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।

2002 : उत्तरी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.1 की तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2018 : इक्वाडोर में बस पलटने से 16 लोगों की मौत, कई घायल।

2019 : चीन के उर्वरक कारखाने में विस्फोट में 78 लोगों की मौत।

2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 21 दिनों के लॉकडाउन की शुरुआत।

2023: दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का 94 वर्ष की आयु में सैन फ्रांसिस्को में निधन । इसी दिन अमेरिकी के मिसिसिपी में तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत।

2024 : मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने से 14 पुजारी झुलसे।

2025 : सूडान के दारफुर में हवाई हमले में 54 लोगों की मौत।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की

आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की

CWC के कुछ नेताओं की इस बात से 'दुखी' हैं खरगे, बैठक में बोले-खुलकर मेरा साथ नहीं दिया

CWC के कुछ नेताओं की इस बात से 'दुखी' हैं खरगे, बैठक में बोले-खुलकर मेरा साथ नहीं दिया

महात्मा गांधी के परपोते ने की अभिजीत दिपके से मुलाकात, कहा- Gen Z ने अपनाए बापू के मूल्य

महात्मा गांधी के परपोते ने की अभिजीत दिपके से मुलाकात, कहा- Gen Z ने अपनाए बापू के मूल्य

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

इस्लामाबाद का जवाब दिल्ली में! पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगे अतिरिक्त सुरक्षा घेरे को हटाया, अवैध निर्माण ध्वस्त

इस्लामाबाद का जवाब दिल्ली में! पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगे अतिरिक्त सुरक्षा घेरे को हटाया, अवैध निर्माण ध्वस्त