देश

TMC के एक और नेता पर हुई अंडों की बारिश, पुलिस के सामने सौमित्र बनर्जी पर हमला; देखिए वीडियो

West Bengal News: टीएमसी (TMC) नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे फेंके गए हैं। पुलिस स्टेशन के बाहर की पिटाई हुई है। पुलिस किसी तरह से टीएमसी नेता को बचाकर कोर्ट में पेशी के लिए ले गई।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के रानीगंज में एक और टीएमसी (TMC) नेता पर हमला हुआ है। पुलिस के सामने ही लोगों ने उनपर अंडों की बारिश कर दी, साथ ही उन्हें थप्पड़ भी मारे गए। बाद में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हालात को काबू में किया और नेता को सुरक्षित वहां से निकाला।

पुलिस स्टेशन के बाहर अंडों से हमला

जानकारी के मुताबिक, तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता सौमित्र बनर्जी को जब पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में पेशी के लिए ले जा रही थी, तभी अचानक वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर अंडों से हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से कोर्ट परिसर के बाहर अचानक अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलते हुए सौमित्र बनर्जी को सुरक्षित घेरे में लिया और कोर्ट के भीतर ले गए।

बीजेपी नेता की शिकायत पर हुई थी गिरफ्तारी

TMC युवा नेता सौमित्र बनर्जी की यह गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रवि केशरी की एक शिकायत के आधार पर हुई है। सौमित्र बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया था और उनके साथ मारपीट की थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज

इस घटना के बाद से रानीगंज और आसपास के इलाकों में राजनीतिक तनाव और ज्यादा गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे विपक्ष की हताशा बताया है, वहीं विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं का आक्रोश कोर्ट परिसर के बाहर साफ देखने को मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article