देश

'मध्यस्थता की राजनीति नहीं करता भारत', युद्ध के बीच पाकिस्तान का जिक्र कर किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

Time Now Summit 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पश्चिम एशिया संकट पर हुई सर्वदलीय बैठक के संदर्भ में भारत की विदेश नीति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी देश के “इस्तेमाल” के लिए खुद को पेश नहीं करता और न ही ‘मध्यस्थता की राजनीति’ में शामिल होता है।

Image

किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जो खुद को किसी और के इस्तेमाल के लिए पेश करे।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Time Now Summit 2026: पश्चिम एशिया संकट को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने भारत की विदेश नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जो खुद को किसी और के इस्तेमाल के लिए पेश करे।

‘मध्यस्थता की राजनीति' नहीं करता भारत: केंद्रीय मंत्री

रिजिजू ने कहा कि भारत एक सम्मानजनक और मजबूत राष्ट्र है, जो अपने हितों और गरिमा के अनुसार फैसले लेता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत किसी भी तरह की ‘मध्यस्थता की राजनीति’ में खुद को इस्तेमाल नहीं होने देगा।

दरअसल, यह पूरा मामला उस बयान से जुड़ा है जो कथित तौर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के हवाले से सामने आया था।

एस जयशंकर के बयान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत, पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं है। हालांकि, जब मंत्री से सवाल पूछा गया कि यह बयान किस संदर्भ में दिया गया था और यह सवाल किसने पूछा था? क्या आप हमें इस पर अपना दृष्टिकोण बता सकते हैं?

इस पर किरेन रिजिू ने कहा ,"सच कहूं तो, सर्वदलीय बैठक में जो कुछ हुआ, उसका विस्तृत वर्णन करना मेरे लिए उचित नहीं होगा, लेकिन मुख्यतः जवाब विदेश मंत्री ने ही दिए, क्योंकि यह बैठक विशेष रूप से पश्चिम एशिया संकट पर केंद्रित थी। इसलिए पाकिस्तान का मुद्दा बार-बार उठा।" रिजिजू ने साफ किया कि सर्वदलीय बैठक एक क्लोज्ड डोर मीटिंग थी, इसलिए वह विस्तार से नहीं बता सकते कि अंदर किसने क्या कहा।

इंटरव्यू के दौरान जब पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल किया गया, तो रिजिजू ने कहा कि बैठक में पाकिस्तान का मुद्दा कई बार उठा था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पूरी चर्चा को सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article