देश

Times Now Summit 2025: नागपुर दंगों पर आई नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया, टाइम्स नाउ समिट के मंच पर क्या कहा जानिए

Times Now Summit 2025 में पहुंचे नितिन गडकरी ने नागपुर दंगों पर पूछे गए सवाल के जवाब में इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गडकरी ने कहा कि सबका लक्ष्य एक साथ आगे बढ़कर देश को आगे ले जाने का होना चाहिए।

Image

नितिन गडकरी

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाईवे निर्माण से लेकर दिल्ली में कचरा प्रबंधन, जल प्रबंधन और जल यातायात को लेकर भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान नागपुर दंगों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गडकरी ने कहा कि सबका लक्ष्य एक साथ आगे बढ़कर देश को आगे ले जाने का होना चाहिए।

पांच खरब डॉलर की इकॉनमी का लक्ष्य

नितिन गडकरी ने कहा, ये दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन अभी स्थिति शांत है। हमारे देश में हमने सबने मिलकर आत्मनिर्भर भारत और पांच खरब डॉलर की इकॉनमी बनाना चाहते हैं। देश को आगे ले जाना चाहते हैं, गरीब गरीब होता है, कोई जात पंथ का आधार नहीं होता है। जो गैस सिलिंडर हिंदू को जिस भाव में मिलता है उसी में मुसलमान को भी मिलता है।

ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी

गडकरी ने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी हमारी मूलभूत समस्याएं हैं। हम पूरे समाज को आर्थिक विकास की ओर लेकर जाएं। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को दें। हम रोजगार देने वाली अर्थव्यवस्था बनाएं। सब लोग एजुकेशन और स्किल का उपयोग करके देश को भी आगे ले जाएं और अपना भी भला करें। कुछ जिम्मेदार लोग कुछ बयानबाजी करते रहते हैं। लेकिन ये समाज की प्रतिक्रिया नहीं है। ऐसी घटना होनी नहीं चाहिए थी, हो गई दुर्भाग्यपूर्ण है अब शांति और सद्भाव का माहौल है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article