मुंबई, 17 जून, 2026 : भारत के अग्रणी हिंदी समाचार चैनलों में से एक Times Now नवभारत ने वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर रुबिका लियाकत को सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर –TNNB और वाइस प्रेसिडेंट –स्पेशल प्रोजेक्ट्स नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में वह चैनल के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिंदी प्राइम टाइम शो 'न्यूज की पाठशाला' की कमान संभालेंगी और चैनल की रणनीतिक संपादकीय एवं विशेष कंटेंट पहलों का नेतृत्व करेंगी।
अपनी विश्वसनीयता, व्यापक लोकप्रियता और दर्शकों से गहरे जुड़ाव के साथ रुबिका चैनल की विकास यात्रा के अगले चरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हिंदी टीवी पत्रकारिता के सबसे चर्चित और भरोसेमंद चेहरों में शामिल रुबिका लियाकत की नियुक्ति Times Now नवभारत की विश्वसनीय पत्रकारिता और दर्शक-केंद्रित कहानी कहने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। प्राइम टाइम एंकरिंग के अलावा वह चैनल की संपादकीय दिशा तय करने, हिंदी भाषी दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने और टीवी व डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म के लिए नए और प्रभावी न्यूज फॉर्मेट विकसित करने में योगदान देंगी।
रुबिका लियाकत को करीब दो दशक का अनुभव है और वह एबीपी न्यूज, Zee न्यूज, भारत 24 और न्यूज18 इंडिया जैसे प्रमुख समाचार नेटवर्क्स के साथ काम कर चुकी हैं। न्यूज18 इंडिया में उन्होंने कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्य किया और कई प्रमुख प्राइम टाइम कार्यक्रमों की एंकरिंग की। राष्ट्रीय मुद्दों, चुनावी कवरेज और प्रभावशाली बहस-आधारित कार्यक्रमों के लिए उन्हें व्यापक पहचान मिली।
उनकी नियुक्ति पर Times Now नवभारत ने कहा, 'रुबिका लियाकत का Times Network में स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। पिछले कई वर्षों के दौरान उन्होंने हिंदी टीवी समाचार जगत की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक के रूप में अपार विश्वसनीयता और भरोसा अर्जित किया है। उनकी लोकप्रियता उनकी पत्रकारिता क्षमता और राष्ट्रीय विमर्श को दिशा देने की योग्यता का प्रमाण है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वह अपने अनुभव के दम पर नेतृत्व करेंगी और Times Now नवभारत को लाखों दर्शकों के लिए एक भरोसेमंद और प्रभावशाली आवाज के रूप में और मजबूत बनाएंगी।'
अपने कंटेंट और प्रोग्रामिंग में निरंतर बदलाव की दिशा में Times Now नवभारत ने 'न्यूज की पाठशाला' को नए स्वरूप में लॉन्च करने की घोषणा भी की है। शो की मजबूत पहचान और दर्शकों के बीच उसकी लोकप्रियता को बरकरार रखते हुए इसका नया संस्करण और अधिक प्रभावशाली, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाया गया है। 'न्यूज़ की पाठशाला' सोमवार से शुक्रवार रात 8:50 बजे Times Now नवभारत पर प्रसारित होगा।
यह लोकप्रिय शो हिंदी भाषी दर्शकों के लिए अपनी व्याख्यात्मक और प्रभावशाली प्रस्तुति को बनाए रखते हुए अब और गहरी संपादकीय समझ, बेहतर ग्राफिक्स, आधुनिक प्रस्तुति शैली और डिजिटल-फर्स्ट दर्शकों की जरूरतों के अनुरूप नई विशेषताओं के साथ पेश किया जाएगा। जटिल खबरों को सरल और संवादात्मक अंदाज में समझाने वाला यह नया प्रारूप दर्शकों को स्पष्टता, संदर्भ और सार्थक विश्लेषण प्रदान करेगा।
Times Now नवभारत से जुड़ने पर रुबिका लियाकत ने कहा, 'Times Network जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह एक ऐसा मंच है जिसने दशकों से राष्ट्रीय विमर्श को दिशा दी है। 'न्यूज़ की पाठशाला' ने हिंदी समाचार जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है और जटिल मुद्दों को सरल तरीके से समझाकर दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित किया है। अपने इस नए सफर में मैं अपने नजरिये, ऊर्जा और पत्रकारिता अनुभव के साथ उस भरोसे को आगे बढ़ाने की उम्मीद करती हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं दर्शकों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाना चाहती हूं और ऐसी कहानियां बताना चाहती हूं जो जानकारी दें, समझाएं और मायने रखें।'
रुबिका लियाकत की यह नियुक्ति Times Now नवभारत की प्रभावशाली पत्रकारिता को और मजबूती देते हुए स्पष्टता, संदर्भ और विश्वसनीय समाचार विश्लेषण की तलाश करने वाले दर्शकों के बीच चैनल की पहुंच और प्रभाव को नई गति प्रदान करेगी।
