देश

PM मोदी को जान से मारने की धमकी, भेजा धमकी भरा मेल, मामले के तार यूपी के बदायूं से जुडे़

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 27, 2022, 04:11 PM IST

Threatening e-mail to PM Modi:PM मोदी को को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, इसे भेजने वाला उत्तर प्रदेश के बदायूं से गिरफ्तार किया गया है।

Image

इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया और मामले की जांच हो रही है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला
  • एक युवक ने PMO को मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी
  • अहमदाबाद की एटीएस टीम ने शनिवार रात बदायूं जिले में दबिश दी

गुजरात चुनाव होने वाले हैं ऐसे में तमाम वीआईपी चुनाव प्रचार में लगे हैं, पीएम मोदी भी प्रचार कर रहे हैं, इस बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सनसनीखेज मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

वहीं इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया और खुफिया एजेंसिंया इस मामले की गंभीरता को लेकर सक्रिय हुईं, जिसके बाद इसके तार उत्तर प्रदेश के एक जिले बदायूं से जुड़ रहे हैं।

घटना के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद की एटीएस ने शनिवार रात बदायूं जिले में दबिश दी और शहर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी एक युवक अमन सक्सेना को उठा लिया, आरोप है कि इस युवक ने ही PMO में मेल करके प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

गुजरात ATS शनिवार देर रात उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने लाई थी, जहां उससे पूछताछ की गई, मगर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां पर मीडिया आने लगी जिसके बाद ATS ने उसे थाने से हटाकर कहीं और पूछताछ की और बाद में अपने साथ लेकर चली गई।

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि ये मेल भेजने में गुजरात की एक लड़की और दिल्ली का एक लड़का भी शामिल है, इस मामले की गंभीरता से जांच हो रही है, आरोपी युवक का नाम अमन सक्सेना बताया गया है।

आरोपी युवक मुंबई से IIT पास आउट

आरोपी अमन सक्सेना के पिता ने बताया कि पिता ने बताया कि वह करीब 30 साल पहले बदायूं में आकर बस गए थे बेटे अमन ने जीटीआई पास करने के बाद मुंबई से IIT किया और उसके बाद जॉब के लिए काफी सालों से दिल्ली में रह रहा है उसका वहां किसी युवती से संबध भी बताया जा रहा है।

उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था

आरोपी अमन के पिता ने उसके खराब चाल-चलन के चलते उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था और इसके लिए बकायदा अखबार में इश्तिहार दिया था, इसका गजट भी अखबार में निकलवाया था, अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article