देश

नए साल से पहले यहां CM का बड़ा ऐलान- 50 के होते ही पेंशन के हकदार हो जाएंगे ये लोग

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 05:27 PM IST

सीएम ने आगे दावा किया कि 2000 में सूबे की स्थापना के बाद 20 वर्षों में सिर्फ 16 लाख लोगों को पेंशन मिली लेकिन उनकी सरकार ने 36 लाख लोगों को पेंशन प्रदान की है, जिनमें से अधिकतर की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

नए साल से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को कहा कि सूबे के आदिवासी और दलित लोग 50 की उम्र के होते ही पेंशन लाभ के हकदार हो जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में कही।

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार के चार बरस पूरे होने पर वह बोले, ''सरकार ने आदिवासी और दलितों को 50 की उम्र में पहुंचते ही पेंशन लाभ प्रदान करने का फैसला किया है। उनमें मृत्यु दर अधिक रहती है और उन्हें 60 वर्ष के बाद नौकरियां भी नहीं मिलतीं।''

सोरेन ने दावा किया कि 2000 में झारखंड की स्थापना के बाद 20 वर्षों में सिर्फ 16 लाख लोगों को पेंशन मिली लेकिन उनकी सरकार ने 36 लाख लोगों को पेंशन प्रदान की है, जिनमें से अधिकतर की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है। उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार के चार वर्षों में हमने 36 लाख लोगों को पेंशन प्रदान की है, जिनमें 60 की उम्र से ज्यादा के बुजुर्ग, 18 वर्ष की उम्र से अधिक की विधवाएं और शारीरिक रूप से अक्षम लोग शामिल हैं।''

सोरेन ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जन कल्याण के लिए अथक रूप से कार्य कर रही है और बहुत सी योजनाएं ऐसी हैं, जिन्हें पहली बार लागू किया जा रहा है, जिसमें उनकी सरकार का पहुंच कार्यक्रम 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' भी शामिल है। सरकार की इस योजना का मकसद ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी