देश

दशहरा के पहले इन कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन! मंत्री ने दी यह जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 02:33 PM IST

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिले में तैनात इन कर्मियों के वेतन में डेढ़ गुना की वृद्धि करने का फैसला पेडिंग था। अब फैसला ले लिया गया है और सोमवार (तीन अक्टूबर, 2022) को इससे जुड़ा आदेश जारी किया जाएगा।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : BCCL

दशहरा 2022 के पहले महाराष्ट्र में नक्सल प्रभावित गडचिरोली में तैनात पुलिस कर्मियों का वेतन बढ़ना लगभग तय है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वहां के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इन कर्मियों का वेतन बढ़ाने का आदेश दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।

शनिवार (एक अक्टूबर, 2022) को उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिले में तैनात पुलिसकर्मियों के वेतन में डेढ़ गुना की वृद्धि करने का फैसला पेडिंग था। अब फैसला ले लिया गया है और सोमवार (तीन अक्टूबर, 2022) को इससे जुड़ा आदेश जारी किया जाएगा।

गढ़चिरौली में सेवारत पुलिसकर्मियों के वेतन में डेढ़ गुना वृद्धि करने की मांग सरकार के समक्ष कुछ वर्षों से लंबित है। फडणवीस ने कहा, 'सरकार नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में तैनात पुलिस को अधिक वेतन देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधिकारी उच्च वेतन और प्रोत्साहन के हकदार हैं। गढ़चिरौली में पोस्टिंग को एक चुनौती के रूप में देखा जाना चाहिए न कि सजा के रूप में।”

फडणवीस ने हाल ही में विदर्भ क्षेत्र के गढ़चिरौली सहित छह जिलों के संरक्षक मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार पुलिस को उन्नत तकनीक और आधुनिक गैजेट प्रदान करके बल को हर संभव मदद देगी।

डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, आजीविका को बेहतर बनाने और क्षेत्र में रोजगार पैदा करने के लिए ठोस प्रयास करेगी। दरअसल, फडणवीस के पास राज्य का गृह विभाग भी है। वह इसके साथ पूर्वी महाराष्ट्र के इस जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। दिन में उन्होंने जिला योजना समिति की गडचिरोली शहर में बैठक की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती