The Kerala Story Controversy: विवादों में घिरी आगामी फिल्म The Kerala Story पर अब प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। केरल सरकार ने इस फिल्म पर बैन लगाने की वकालत की है। तो वहीं, केरल के अन्य राजनीतिक दल यूडीएफ और इसके युवा संगठन ने भी फिल्म की रिलीज बैन करने की मांग उठाई है। बता दें, इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी इस फिल्म की आलोचना कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने भी फिल्म को लेकर विरोध जताया है।
बता दें, केरल सीएम पिनराई विजयन ने कहा था कि यह फिल्म संघ परिवार के एजेंडो को आगे बढ़ा रही है। वहीं शशि थरूर ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि यह हमारे केरल की कहानी नहीं है, यह आपके केरल की कहानी है।
