देश

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला, 3 की मौत, 7 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 1, 2023, 09:46 PM IST

Kashmir Terror Attack: एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शाम करीब सवा सात बजे, राजौरी जिले के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास ऊपरी धनगरी इलाके में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। साथ ही तीन की मौत भी हो गई है। सेना के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।

Image

कश्मीर में आतंकी हमला

Photo : PTI

जम्मू-कश्मीर में नए साल का पहला दिन ठीक नहीं रहा। पहले ही दिन एक आतंकी हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। आर्मी सेना इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में जुट गई है।

राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने इस घटना को लेकर कहा- "राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस व जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।"दो मृतकों की पहतान सतीश और दीपक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग एक कार में आए और लोगों पर गोलियां चला दीं। गोली मारने के बाद, वो कार में भाग गए। मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इससे पहले एडीजी मुकेश सिंह ने बताया था कि घटना ऊपरी डांगरी गांव में हुई। गोलीबारी तीन घरों में हुई, जो एक-दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर थे। दो नागरिकों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।"

इस बीच, एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने श्रीनगर में मिर्जा कामिल चौक हबल के पास सीआरपीएफ की गश्ती गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड हमले में एक नागरिक घायल हो गया। घायल की पहचान हबक निवासी समीर अहमद मल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article