देश

जवान से AK-47 छीनकर भागा था आतंकी, परिवारवालों को जैसे ही पता चला 'धकियाकर' सेना के पास भेज दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 1, 2023, 08:25 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार को एक संदिग्ध आतंकवादी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस के एक जवान का हथियार छीन लिया था। इसके तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में सेना और पुलिस लगी थी। आतंकी की पहचान कुछ ही देर बाद हो गई थी। जिसके बाद उसे पकड़ने की तैयारी सेना कर रही थी।

Image

कश्मीर में जवान से छिना गया हथियार बरामद

Photo : BCCL

कश्मीर (Kashmir) में रविवार यानि कि 1 जनवरी 2023 को जिस आतंकी ने सीआरपीएफ (CRPF) के जवान से हथियार छीना था, वो अब पुलिस के कब्जे में आ गया है। उसके परिवार वालों ने ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आतंकी के पास से हथियार बरामद कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

रविवार को ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान का हथियार एक संदिग्ध आतंकी ने छीन लिया था। जवान से जबरदस्ती हथियार छीनने के बाद आतंकी तुरंत मौके से फरार हो गया। जिस जवान का हथियार छीना गया था वो पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के पास गश्त ड्यूटी पर तैनात था। उसी समय जवान पर घात लगाकर हमला किया गया।

सर्च ऑपरेशन शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही जल्द ही और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और इलाके को घेर लिया। भारतीय सेना, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) पुलवामा और सीआरपीएफ की इकाइयां हथियार की बरामदगी और आतंकवादी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाने लगी।

परिवार ने ही पुलिस को सौंपा

घटना के तुरंत बाद आतंकी की पहचान कर ली गई थी। संदिग्ध की पहचान इरफान गनी के रूप में हुई थी। जिसके बाद सेना उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही थी। इसी बीच आतंकी के परिवार को भी इस घटना की जानकारी मिल गई। आतंकी जैसे ही घर पहुंचा, उसे परिवार वाले ही सेना के हवाले कर गए। कश्मीर एडीजीपी ने कहा- पुलिस परिवार के सहयोग से करीब 25 साल के इरफान बशीर गनी को एके-47 राइफल सहित पकड़ लिया गया है। हम परिवार की भूमिका की सराहना करते हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article