देश

हरियाणा के नूंह में भारी बवाल, जलाभिषेक यात्रा के दौरान पथराव से इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 04:41 PM IST

Nuh Stone Pelting : शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक फायरिंग होने एवं गाड़ियों में तोड़फोड़ एवं उन्हें जलाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अलवर चौक पर कार में तोड़फोड़ की गई।

Nuh Stone Pelting : हरियाणा के नूंह में सोमवार को उस समय तनाव फैल गया जब एक समुदाय के लोगों ने जलाभिषेक यात्रा के दौरान पथराव कर दिया। यह जलाभिषेक यात्रा जैसे ही नूंह झंडा पार्क के पास पहुंची तो एक गुट ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसके जवाब में दूसरे समुदाय ने भी पथराव किया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक फायरिंग होने एवं गाड़ियों में तोड़फोड़ एवं उन्हें जलाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अलवर चौक पर कार में तोड़फोड़ की गई।

लोगों के घायल होने की खबर

इस हिंसक उपद्रव के दौरान लोगों के घायल होने की खबर है। यात्रा से कुछ देर पहले दोनों गुटों के लोग नारे लगाते हुए भी दिखाई दिए। यह भी सुनने में आ रहा है की थोड़ी ही देर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी । फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हालात को संभालने में जुटे आला अफसर

गुड़गांव, रेवाड़ी सहित आस-पास की जिलों से पुलिस बल एवं सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया है। इलाके में इनकी तैनाती की गई है। पुलिस के आला अधिकारी हालात को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च करने की तैयारी है। अलवर रोड पर भारी हिंसा हुई है। यहां पुलिस की गाड़ियों, बस और मीडियाकर्मियों को निशाना बनाया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!