देश

Tejas Program की एक और उपलब्धि, LCA ट्रेनर ने भरी पहली उड़ान, जंग के मैदान में निभाएगा '360 रोल'

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 5, 2023, 09:30 PM IST

Tejas प्रोग्राम एक बार फिर मील का पत्थर साबित हुआ। HAL द्वारा निर्मित पहली सीरीज उत्पादन मानक LCA ट्रेनर ने मंगलवार को अपनी पहली उड़ान में सफलतापूर्वक भरी।

एलसीए तेजस प्रोग्राम (Tejas Program) के लिए एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में HAL द्वारा निर्मित पहली सीरीज उत्पादन मानक LCA ट्रेनर ने मंगलवार को अपनी पहली उड़ान में सफलतापूर्वक भरी। HAL ने एक बयान में कहा कि पहली सीरीज उत्पादन मानक LCA ट्रेनर (LT 5201) ने 5 अप्रैल को HA हवाई अड्डे से अपनी पहली उड़ान भरी और करीब 35 मिनट की सफल उड़ान पूरी करने के बाद उतरा। LCA ट्रेनर के आसमान में ले जाने का एक वीडियो HAL ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। LCA ट्रेनर का उपयोग उन पायलटों के प्रशिक्षण विमान के रूप में किया जाएगा। जिन्होंने उन्नत प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। तेजस FOC ट्रेनर तेजस Mk-1A प्रोग्राम का हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 10 LCA तेजस एफओसी ट्रेनर बनाने की योजना है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) तेजस 4.5 पीढ़ी का है। सभी मौसम में चलने वाला और मल्टी रोल वाला लड़ाकू विमान है। LCA Mk1A, LCA तेजस का सबसे उन्नत संस्करण है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस पर पावर टेक ऑफ (PTO) शाफ्ट के सफल उड़ान परीक्षण के कुछ सप्ताह बाद यह डवलप हुआ है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article