देश

तेज प्रताप यादव ने शिवलिंग से लिपटकर किया अभिषेक, सामने आया VIDEO

Tej Pratap Yadav Shivling Video: तेज प्रताप ने इस अनोखे रुद्राभिषेक का वीडियो खुद X पर शेयर किया है हर हर महादेव की जयकार के बीच शिवलिंग से लिपटकर तेज प्रताप मानो भोलेनाथ के साथ एकाकार होते दिख रहे हैं।

Image

तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शिवलिंग से लिपटे हुए हैं

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तेज प्रताप शिवलिंग से लिपटे हुए हैं
  • दाती मदन महाराज रुद्राभिषेक कर रहे हैं
  • रुद्राभिषेक में कुछ विशेष पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है

Tej Pratap Yadav Shivling Video: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी भक्ति के लिए भी एक बार फिर चर्चा में हैं, उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शिवलिंग से लिपटे हुए हैं और शनिधाम के महंत दाती मदन महाराज रुद्राभिषेक कर रहे हैं, गौर हो कि तेजप्रताप कभी श्रीकृष्ण बन जाते हैं और तो कभी भगवान भोलेनाथ का वेश धारण कर लेते हैं।

वहीं अब जो वीडियो सामने आया है उसमें तेज प्रताप शिवलिंग से लिपटे हुए हैं दाती मदन महाराज रुद्राभिषेक कर रहे है रुद्राभिषेक में कुछ विशेष पदार्थों का भी इस्तेमाल किया गया है भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं।

तेजप्रताप ने शिवलिंग से लिपटकर उस पर अपना सिर टिका रखा है

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे तेजप्रताप ने शिवलिंग से लिपटकर उस पर अपना सिर टिका रखा है और दाती महाराज कभी भांग की तो कभी दूध की तो कभी गंगाजल की धारा शिवलिंग के साथ-साथ तेज प्रताप के सिर पर भी गिरा रहे हैं। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे भी तेजी से लग रहे हैं, वीडियो की खासी चर्चा हो रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article