मुंबई पुलिस को रविवार को एक ऐसा फोन कॉल आया है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। अगर यह कॉल सच साबित हुई तो सही मायने में आतंकी भारत के खिलाफ बड़ी साजिश कर रहे हैं। एक शख्स ने मुंबई पुलिस को रविवार को फोन कर कहा कि आरडीएक्स से भरे टैंकर के सााथ दो पाकिस्तानी गोवा जा रहे हैं।
मुंबई कंट्रोल रूम को आया फोन
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर कहा- "मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया है, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि आरडीएक्स और दो पाकिस्तानी नागरिकों से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है। फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया। जांच जारी है।"
मुंबई पुलिस ने क्या कहा
मिली जानकारी के अनुसार इस फोन कॉल की सूचना तुरंत की वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई। जिसके बाद एक टीम इस फोन कॉल करने वाले और उस टैंकर की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच जारी है, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
जांच में क्या निकला
मुंबई पुलिस ने मुंबई से 290 किलोमीटर दूर रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर में उस टैंकर को रोका जिसका विवरण फोन करने वाले व्यक्ति ने दिया था। पुलिस ने टैंकर का निरीक्षण किया, लेकिन उसमें से कोई संदिग्ध पदार्थ नहीं बरामद किया जा सका। इसके बाद टैंकर को जाने दिया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
