देश

'भाजपा ज्वाइन करने की लंबे समय से दिलचस्पी थी...', पार्टी में शामिल होते ही स्वाति मालीवाल ने PM मोदी और शाह की जमकर तारीफ की

Swati Maliwal: दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।

Image

स्वाति मालीवाल ने बताई बीजेपी में जाने की वजह

Photo : ANI

Swati Maliwal: हाल ही में दिल्ली ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने औपचारिक तौर पर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुईं। स्वाति मालीवाल लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रही हैं। उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई हैं। AAP में रहते हुए भी उन्होंने सामाजिक और महिला सुरक्षा से जुड़े कई मामलों पर काम किया। अब उनका BJP में आना एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है। स्वाति मालीवाल ने कहा -"राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह ने जो देश में ऐतिहासिक काम किए हैं उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित हूं इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज भाजपा में जुड़ी हूं। मैं भाजपा में किसी मजबूरी से नहीं आई। मैं भाजपा के कामों में बहुत सालों से दिलचस्पी रख रही हूं..."

देश के विकास में निभाना चाहती हूं सक्रिय भूमिका-स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने अपने फैसले को सोच-समझकर लिया है। उन्होंने कहा कि वे रचनात्मक राजनीति करना चाहती हैं और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और इसी से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। इस राजनीतिक बदलाव से AAP के अंदर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के कई नेताओं के लिए यह फैसला चौंकाने वाला माना जा रहा है। स्वाति मालीवाल को AAP के प्रमुख चेहरों में गिना जाता था, खासकर महिला मुद्दों पर उनकी सक्रियता के कारण।

राघव चड्डा समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ने का किया फैसला

वहीं BJP की ओर से कहा गया है कि जो भी नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, वे देश निर्माण और विकास की सोच के साथ आ रहे हैं। पार्टी ने नए सदस्यों का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि वे संगठन को और मजबूत करेंगे। बता दें कि बीते दिन पहले ही राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने की बात कही थी। इतना ही नहीं उन्होंने उनके साथ 4 और सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने की बात कही थी। जिनमें एक नाम स्वाति मालीवाल का भी था।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article