देश

Swati Maliwal Assault: 3 दिन बाद स्वाति मालीवाल ने दी लिखित शिकायत, दर्ज कराए बयान, जांच करेगी दिल्ली पुलिस

Swati Maliwal Written Complaint: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में गुरूवार देर शाम अपडेट सामने आया, स्वाति ने लिखित शिकायत दी है, अब इस मामले में कार्रवाई होगी।

Image

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बड़ा अपडेट आया सामने

Swati Maliwal Written Complaint: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने आखिरकार गुरुवार यानी 16 मई को 3 दिन बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार (Kejriwal PA Bibhav Kumar) के द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा कथित मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया।

अधिकारी ने कहा कि मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी।

इससे पहले, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मालीवाल से मारपीट के मामले में केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को समन जारी किया। समन के मुताबिक, बिभव कुमार की सुनवाई शुक्रवार को दिन में 11 बजे होगी। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मालीवाल के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है।

पुलिस की टीम 4 घंटे से अधिक समय तक उनके आवास पर रही

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के साथि कथित तौर पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को यहां चार घंटे से अधिक समय तक उनके आवास पर रही। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस आयुक्त पी.एस. कुशवाहा के नेतृत्व में टीम घटना की जानकारी लेने के लिए अपराह्न एक बजकर करीब 50 मिनट पर राज्यसभा सदस्य मालीवाल के आवास पर गई। कुशवाहा के साथ महिला पुलिस अधिकारी भी थीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिभव कुमार को समन भेजा

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मालीवाल के आरोपों पर केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आज समन भेजा। उनका पक्ष शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुना जाएगा।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मालीवाल के साथ जो घटना घटी, वह अत्यंत निंदनीय है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article