देश

Swati Maliwal Assault: 'मैं साथ खड़ी हूं, अगर स्वाति मालीवाल चाहें तो...'मारपीट मामले पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

Swati Maliwal Assault Case Updated News : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल संग मारपीट मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया आई है।

Image

स्वाति मालीवाल संग मारपीट मामले पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

KEY HIGHLIGHTS
  1. स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर मारपीट का आरोप है
  2. इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है
  3. भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने स्वाति मालीवाल से हुई अभद्रता पर केजरीवाल से सीधे सवाल पूछे हैं

Priyanka Gandhi on Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर मारपीट (Swati Maliwal Assault Case) के आरोप हैं ,ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है वहीं मारपीट के मामले पर ताजा अपडेट ये है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

गौर हो कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें समन भेज चुकी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी... वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है।'

वहीं इस मामले पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उत्पीड़न के साथ ही किसी भी नेता द्वारा अन्य कोई भी गलत कार्य करने पर सख्त कार्रवाई के मामले में चाहे कोई भी पार्टी या गठबंधन हो तो इन्हें दोहरा मापंदड नहीं अपनाना चाहिए, इन्हें बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से जरूर सबक लेना चाहिए।

उधर भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास पर हुई अभद्रता पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीधे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि 48 घंटे बीत गए हैं, सबके मन में यह सवाल है कि सुल्तान साहब के शीशमहल में क्या हो रहा है?उन्होंने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और आतिशी की चुप्पी पर प्रश्न किए। स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभद्रता को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह सीएम हाउस पर प्रदर्शन भी किया।

शाजिया ने आम आदमी पार्टी के लिए कहा, 'मैं सभी को जानती हूं, उनके डायनामिक्स को जानती हूं, वहां की गंदगी अब बाहर आई है और मैंने इस कारण 'आप' छोड़ी थी। कुछ इसी तरह का मामला नरेला के तत्कालीन विधायक शरद चौहान के खिलाफ भी था। एक महिला, चौहान के खिलाफ शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंची थीं। लेकिन, केजरीवाल ने उसे समझौता करने को कहा। इसके बाद उस महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा।'

आखिर मुख्यमंत्री के आरोपी निजी सहायक विभव पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

उन्होंने कहा कि क्या सीएम अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के रिश्तों में खटास आई है। आखिर मुख्यमंत्री के आरोपी निजी सहायक विभव पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इससे पहले मंगलवार रात असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट पर राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से संज्ञान लेने की मांग की थी। उन्होंने दिल्ली के सीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की थी।

'दिल्ली में सीएम आवास पर एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है'

उन्होंने कहा था कि सुनीता केजरीवाल को भी यह बताना चाहिए कि स्वाति मालीवाल की पिटाई क्यों की गई? वहीं, भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब एक द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत की लड़ाई हो गई थी और कौरवों के पूरे वंश का विनाश हो गया था। यहां दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल का जो अपमान किया गया, उसे भारत की यह धरती सहन नहीं करेगी।' उन्होंने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और कांग्रेस के साथ पूरे विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में संदेशखाली जैसी घटना हो रही है। वहीं, दिल्ली में सीएम आवास पर एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article