देश

पिता पर यौन शोषण का आरोप लगा घिर गई स्वाति मालीवाल? पूर्व पति नवीन जयहिंद ने की नार्को टेस्ट की मांग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 12, 2023, 11:57 PM IST

इस मामले पर स्वाति मालीवाल के पुराने ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपने पिता पर गर्व जताया था। मालीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया था कि उनके पिता ने बचपन में उनका यौन शोषण किया था। अब उनके पूर्व पति ने भी इसे लेकर बयान दिया है।

Image

स्वाति मालीवाल के यौन शोषण पर नवीन जय हिंद का बड़ा दावा

Photo : Twitter

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने शनिवार को दावा किया था कि उनके पिता ने बचपन में उनका यौन शोषण किया था। उनके इस आरोप ने काफी सुर्खियां बटोरी, लेकिन अब उनके इस दावे पर सवाल उठने लगे हैं। पहले बीजेपी और कांग्रेस की महिला नेताओं ने उनके दावों पर सवाल उठाया और अब उनके पूर्व पति भी सवाल उठाते दिख रहे हैं।

हो चुका है तलाक

दरअसल स्वाति मालीवाल की शादी आप हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद से हुई थी। कुछ महीने पहले ही दोनों के बीच तलाक हुआ है। अब स्वाति मालीवाल के आरोपों पर नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी करते हुए उन्होंने लिखा- "मैडम भूतों से भगवान लड़ लेंगे व सजा भी दे देंगे। आप भेड़ियों से लड़ो। आपकी बात सच भी है तो शायद ये पूरा सच नही है! शोषण और यौन शोषण में फर्क़ होता है। खुद का नार्को टेस्ट करवाके ख़ुद सार्वजनिक करो क्योंकि पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते पर आंच ना आए और डॉक्टर से मैंटल हैल्थ चैक करवाओ।"

क्या कहा नवीन ने

वहीं वीडियो में नवीन जयहिंद बोल रहे हैं- देखो मेरे को स्वाति ने जरूर ये बताया था कि उनके जो पिता हैं वो एक एक्स सर्विसमैन थे। उनके पिता उनके साथ और उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे और वो अपने बेड के नीचे छिप जाती थी। लेकिन मेरे को स्वाति ने कभी नहीं बताया कि उनके पिता ने यौन शोषण करते थे। तो इस बात को जानने के लिए, क्योंकि सच्चाई तो स्वाति ही जानती हैं कि क्या बात है या नहीं है उनको लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहिए, उनको खुद ही करवाकर, खुद ही सार्वजनिक करना चाहिए। क्योंकि एक बड़ी पोस्ट पर वो बैठी हैं, एक बाप-बेटी की रिश्ता है। उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं, करीब 20 साल पहले उनकी मृत्यू हो चुकी है। तो वो तो कोर्ट में आएंगे नहीं...।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article