देश

शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या से बंगाल में सियासी बवाल, IG रैंक के अधिकारी की अगुवाई में बनी SIT

West Bengal political violence: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि SIT में अलग-अलग जिलों और विशेष यूनिट्स के अधिकारियों को शामिल किया गया है, ताकि मामले की हर एंगल से जांच की जा सके।

Image

BSF के DG प्रवीण कुमार ने उस जगह का मुआयना किया, जहां चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

Suvendu Adhikari PA murder: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के करीबी और उनके PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब राज्य पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस SIT की कमान IG रैंक के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि SIT में अलग-अलग जिलों और विशेष यूनिट्स के अधिकारियों को शामिल किया गया है, ताकि मामले की हर एंगल से जांच की जा सके। टीम हत्या के पीछे की साजिश, राजनीतिक कनेक्शन और हमलावरों के नेटवर्क की जांच करेगी।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। SIT अब सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

BSF के DG मौके पर पहुंचे

BSF के DG प्रवीण कुमार ने उस जगह का मुआयना किया, जहां कल रात BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

भाजपा का प्रदर्शन, हाई वे जाम

पश्चिम मेदिनीपुर के भदुतला में, पार्टी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

बंगाल में चुनावों के बाद हिंसा भड़की

इस घटना के बाद बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। बीजेपी इसे राजनीतिक हिंसा बता रही है, जबकि TMC ने मामले की जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की बात कही है।

फिलहाल पूरे मामले पर राज्य की सियासत की नजर बनी हुई है। हाल ही में राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है और वह सरकार बनाने जा रही है। शुभेंदु अधिकारी को इस चुनाव में बड़ी जीत मिली, उन्होंने ममता बनर्जी को हराया। हालांकि, चुनावों बाद की हिंसा में कई लोग अब तक मारे जा चुके हैं। इसमें चंद्रनाथ रथ भी हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें