देश

सुशील मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- गांधी परिवार की कठपुतली होगा पार्टी का नया अध्यक्ष

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 05:37 PM IST

Sushil Modi: कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की। वहीं एक अन्य दावेदार केएन त्रिपाठी का नामांकन कुछ तकनीकी कारणों से खारिज कर दिया गया था।

Image

बीजेपी सांसद सुशील मोदी।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. बीजेपी नेता सुशील मोदी का कांग्रेस पर हमला
  2. गांधी परिवार की कठपुतली होगा पार्टी का नया अध्यक्ष- सुशील मोदी
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा मुकाबला

Sushil Modi: कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हो रहे हंगामे के बीच बीजेपी ने ग्रैंड ओल्ड पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नया पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार (Gandhi Family) की कठपुतली होगा। बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि खड़गे या कोई और जो भी मुखिया बनेगा, वह केवल दिखाने के लिए एक चेहरा होगा। साथ ही कहा कि वह गांधी परिवार की कठपुतली होगा, क्योंकि वास्तविक निर्णय उनके द्वारा ही लिए जाएंगे।

गांधी परिवार की कठपुतली होगा पार्टी का नया अध्यक्ष- सुशील मोदी

साथ ही बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) के चुनावी घोषणापत्र पर भी टिप्पणी की, जिसमें भारत का एक विकृत नक्शा दिखाया गया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया गया था। सुशील मोदी ने कहा कि ये एक गलती नहीं हो सकती, जिस तरह से शशि थरूर ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के नक्शे से हटा दिया, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है क्योंकि देश के इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र को हटाना संभव नहीं है।

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा मुकाबला

हालांकि बाद में शशि थरूर ने इसे सही किया था और अपनी टीम की ओर से इसे एक गलती बताते हुए माफी मांगी थी। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की। वहीं एक अन्य दावेदार केएन त्रिपाठी का नामांकन कुछ तकनीकी कारणों से खारिज कर दिया गया था।

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कुल 20 फॉर्म कल जमा किए गए थे। उनमें से स्क्रूटनी कमेटी ने हस्ताक्षर के मुद्दों के कारण 4 फॉर्म को खारिज कर दिया था। वापसी के लिए 8 अक्टूबर तक का समय है, उसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। अगर कोई वापस नहीं लेता है, तो मतदान प्रक्रिया होगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के दो मौजूदा दावेदार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article