देश

सूरत एयरपोर्ट पर 25 करोड़ का सोना जब्त; CISF की मुस्तैदी से पकड़े गए दो तस्कर; बैग में छिपाकर कर रहे थे स्मगलिंग

सूरत एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 24.827 किलोग्राम सोना बरामद किया। यह गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी सोने की जब्ती में से एक है। कस्टम विभाग ने 28.1 किलोग्राम सोने का पेस्ट (जिसमें लगभग 24.827 किलोग्राम शुद्ध सोना था) बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 25.57 करोड़ रुपये है।

Image

सूरत एयरपोर्ट पर 25 करोड़ का सोना बरामद

Photo : Times Now Digital

सूरत एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 24.827 किलोग्राम सोना बरामद किया। यह गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी सोने की जब्ती में से एक है। कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई 20 जुलाई को उस वक्त की जब दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-174 से दो संदिग्ध यात्री सूरत पहुंचे।

क्या है पूरा मामला?

कस्टम विभाग ने दोनों संदिग्ध यात्रियों (पति-पत्नी) की गतिविधियों पर पहले नजर रखा था, लेकिन सीआईएसएफ से मिली सूचना के आधार पर संदेह और भी ज्यादा गहरा गया जिसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए रोका गया। जांच के दौरान जब दोनों की तलाशी ली गई तो 28.1 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद हुआ जिसे उन लोगों ने कपड़ों, अंडरगारमेंट्स, बैग और जूतों में छिपाया था।

कितने का सोना हुआ बरामद

कस्टम विभाग ने 28.1 किलोग्राम सोने का पेस्ट (जिसमें लगभग 24.827 किलोग्राम शुद्ध सोना था) बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 25.57 करोड़ रुपये है। जांच के बाद दुबई से आए दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों यात्रियों की कस्टम एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तारी हुई जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article