देश

देशभर में 'आयुष्मान भारत योजना' लागू करने की मांग पर SC ने केन्द्र और राज्य सरकारों को भेजा नोटिस

देशभर में आयुष्मान भारत योजना' लागू करने की बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र और राज्य सरकारों को नोटिस भेजा है।

Image

देशभर में 'आयुष्मान भारत योजना' लागू करने की मांग पर SC ने केन्द्र और राज्य सरकारों को भेजा नोटिस

दिल्ली: 'आयुष्मान भारत योजना' पूरे देश में लागू कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले मे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कोर्ट की सहायता करने को कहा है। इस मसले पर तीन हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी।

यह याचिका बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय ने दाखिल की है। पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने इस योजना का दायरा 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि, इस योजना को दिल्ली , पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों ने लागू नहीं किया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!