देश

सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर 1 सितंबर तक बढ़ा दी अंतरिम जमानत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2023, 01:44 PM IST

Satyendar Jain Gets Big Relief: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 1 सितंबर तक के लिए जैन की जमानत बढ़ा दी है। सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ये राहत दी गई है। 26 मई को उन्हें 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी।

Image

सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत 1 सितंबर तक बढ़ा दी गई।

Satyendar Jain Gets Big Relief: अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने जैन की जमानत 1 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ये राहत दी गई है। 26 मई को उन्हें 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी।

सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 1 सितंबर तक बढ़ा दी गई

सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 1 सितंबर तक बढ़ा दी है। हाल ही में सत्येंद्र जैन को लेकर एक आरटीआई के माध्यम से बड़ा खुलासा हुआ था। चंडीगढ़ के एक आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट एच सी अरोड़ा ने ये जानकारी हासिल की थी कि सत्येंद्र जैन ने जेल में रहते हुए 9 महीने तक मंत्री की तनख्वाह ली। हालांकि इस खुलासे के दौरान भी वो अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर ही थे।

26 मई को अदालत से मिली थी सत्येंद्र जैन को जमानत

बीते 26 मई को सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि वह निजी अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं। अदालत ने उनके सामने कई शर्तें रखी थी। उन्हें ये हिदायत दी गई थी कि जेल से बाहर रहते हुए मीडिया से किसी तरह की कोई बातचीत ना करें। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जेल से बाहर रहते हुए पूर्व मंत्री जैन गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश न करें। सत्येंद्र जैन इस दौरान मीडिया को कोई बयान दें और वो देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं।

पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया गया था गिरफ्तार

केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई थी। जैन एक साल से अधिक समय तक जेल में बंद रहे। मनी लान्ड्रिंग से जुड़े केस को लेकर केजरीवाल के करीबी नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई थी। उनकी गिरफ्तारी पिछले साल 31 मई, 2022 को हुई थी। गिरफ्तारी के बाद से ही सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने की जानकारी लगातार सामने आ रही थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article