Sukesh Chandrasekhar: सुकेश ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि जेल नंबर 14 (जहां सुकेश बन्द है) में जिन सुप्रिडेंट राजकुमार और डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह का ट्रांसफर किया गया है वो सुपरिटेंडेंट राजेश चौहान के कहने पर मुझसे सवा करोड़ रुपये बतौर रिश्वत ले चुके हैं, जब मैं साल 2019-2020 के बीच जेल नम्बर 4 में कैद था। इसके बाद साल 2021 में भी राजकुमार मुझे धमका कर हर महीने 5 लाख रुपये की वसूली कर रहा था, जिसकी शिकायत में Supreme Court के सामने भी की थी, ये पैसा मेरे सचिव द्वारा अलग अलग अकॉउंट से ट्रांसफर किया गया था।
लगाए गंभीर आरोप
साथ ही सुकेश ने आरोप लगाया कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह ने साल 2021 में जब मै जेल नंबर 1 में बंद था उस वक़्त भी मेरे साथ अपने एसोसिएट डिप्टी सुपरिटेंडेंट के साथ मिलकर मुझे पीटा था और मेरे परिवार को अभद्र भाषा बोली थी जिसकी शिकायत मैंने तत्कलीन DG संदीप गोयल और बाद में हरिनगर पुलिस स्टेशन में कई थी। सुकेश ने DG तिहाड़ से अनुरोध किया है कि अब इस जेल में उसकी जान को राजकुमार और जय सिंह से खतरा है लिहाजा, या तो उसकी जेल बदली जाए या फिर इन दोनों को ट्रांसफर हो।
करोड़ों की ठगी
फिलहाल जेल में बंद चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए 17 अगस्त को आरोप पत्र दायर किया था। कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था।
