देश

सुधा मूर्ति को ठगने चला था ठग, फोन कर बोला- नंबर आधार से लिंक नहीं है, मोबाइल सेवा बंद हो जाएगी

सुधा मूर्ति के साथ साइबर फ्रॉड करने की कोशिश की गई है। इसे लेकर राज्यसभा सांसद ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसके बाद FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है।

Image

सुधा मुर्ति के साथ साइबर फ्रॉड की कोशिश (फोटो- PTI)

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति के साथ फ्रॉड की कोशिश की गई है। सुधा मूर्ति पर दवाब बनाकर उनकी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश के मामले में अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुधा मूर्ति ने दर्ज कराई एफआईआर

दरअसल सुधा मूर्ति ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, 5 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल किया और खुद को दूरसंचार विभाग का कर्मचारी बताया। उसने उन्हें बताया कि उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है और यह भी बताया कि उनके अश्लील वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसके चलते दूरसंचार विभाग उनकी मोबाइल सेवाएं बंद करने वाला है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी (पहचान की चोरी), 66डी (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) और 84सी (अपराध करने का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर में कहा गया है कि मामले की जांच जारी है।

2024 में बनी हैं राज्यसभा सांसद

बता दें कि मार्च 2024 में, सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्य, साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। मूर्ति ने 14 मार्च को संसद भवन में अपने पति एन आर नारायण मूर्ति की उपस्थिति में शपथ ली। वह कन्नड़ और अंग्रेजी में कई पुस्तकों की लेखिका हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article