देश

Tapti Ganga Train Incident: सूरत से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर पथराव, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस की टूटी खिड़कियां

Mahakumbh 2025: सूरत से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया। पथराव की वजह से ताप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन की खिड़कियां टूट गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें टूटी हुई खिड़की नजर आ रही है।

Image

ताप्तीगंगा एक्सप्रेस पर पथराव

Photo : Times Now Digital

Mahakumbh 2025: सूरत से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया। पथराव की वजह से ताप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन की खिड़कियां टूट गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें टूटी हुई खिड़की नजर आ रही है।

श्रद्धालुओं में डर का माहौल

महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही ट्रेन जब महाराष्ट्र के जलगांव स्टेशन से रवाना हुई थी तब कुछ असामाजिक तत्वों ने बी-6 कोच पर पथराव किया। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं में भय फैल गया। ट्रेन के अंदर बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौजूद थे। ट्रेन के भीतर बैठे श्रद्धालुओं को वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

जलगांव रेलवे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सूरत से छपरा जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने पथराव की सूचना सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के जरिए दी। अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जा रहे यात्रियों के अनुसार, जलगांव स्टेशन से रवाना होने के दो-तीन किलोमीटर बाद ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब  'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज