देश

विनय कटियार ने PM मोदी से की बात; बोले- प्रधानमंत्री अयोध्या मामले को लेकर काफी चिंतित दिखे

Ram Mandir Donation Theft Row: भाजपा के पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता विनय कटियार ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने राम मंदिर में हुई गड़बड़ी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है जिन्होंने चढ़ावा चोरी पर चिंता प्रकट की।

Image

अयोध्या से तीन बार सांसद रहे विनय कटियार

Photo : ANI

Ram Mandir Donation Theft Row: भाजपा के पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता विनय कटियार ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने राम मंदिर में हुई गड़बड़ी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है जिन्होंने चढ़ावा चोरी पर चिंता प्रकट की।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मंदिर के अधिकारी गोपाल राव 'हो सकता है कि अभी जेल जाने से बच गए हों, लेकिन बाद में उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।''

PM मोदी के संपर्क में हैं विनय कटियार

फैज़ाबाद (अयोध्या) से तीन बार सांसद रहे कटियार ने कहा कि वह टेलीफोन के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं, लेकिन उन्होंने इस बातचीत के बारे में विस्तार से नहीं बताया। कटियार के मुताबिक, प्रधानमंत्री अयोध्या मामले को लेकर काफी चिंतित दिखे। कटियार ने कहा, '' उन्होंने पूछा कि इस मामले में आगे क्या होगा, जिस पर मैंने कहा कि सब ठीक हो जाएगा। ''

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कामकाज में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कटियार ने कहा कि अगर दोषी पाए गए तो भविष्य में राय, मिश्रा और राव को जेल हो सकती है। उन्होंने कहा, ''हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़े।'' उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाए, उसे जेल भेजा जाना चाहिए।

अयोध्या से ही चुनाव लड़ेंगे कटियार?

इससे पहले 'पीटीआई-वीडियो' से बात करते हुए कटियार ने कहा कि चल रही जांच के बावजूद राम मंदिर की पवित्रता बनाए रखी जानी चाहिए। कटियार ने जनवरी में कहा था कि अयोध्या उनकी कर्मभूमि है और वह 2027 का चुनाव यहीं से लड़ेंगे।

कथित गबन को 'देश की धार्मिक संस्कृति और करोड़ों भक्तों की आस्था पर हमला' बताते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर के दान से जुड़ी चोरी की घटनाओं ने भगवान राम की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है और देश भर में गलत संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट का प्रबंधन ईमानदार और सक्षम लोगों को सौंपा जाना चाहिए। मंदिर आंदोलन के बाद भाजपा में उन्हें दरकिनार किए जाने के सवाल पर कटियार ने इस बात से इनकार किया और कहा कि असल बात बस इतनी है कि अब वह अक्सर अयोध्या नहीं जाते।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई