देश

CM योगी और उनके गुरु पर 'अमर्यादित' बोली सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को पड़ी भारी, मुकदमा दर्ज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 13, 2022, 06:26 PM IST

Police case on Anurag Bhadoria: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु महंत अवेद्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा प्रवक्ता सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर लखनऊ में केस दर्ज किया गया है।

Police case on SP spokesperson Anurag Bhadoria: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर लखनऊ में केस दर्ज हो गया है, बताया जा रहा है कि उनपर ये कार्रवाई यूपी के CM योगी और उनके गुरु महंत अवेद्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में की गई है। बीजेपी प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने इस बारे में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उसी क्रम में ये कार्रवाई की गई है।

गौर हो कि सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने एक टीवी डिबेट (TV Debate) के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिवंगत महंत अवैद्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ता खासे नाराज थे।

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया क्या लगा है आरोप?

बीजेपी प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने जो हजरतगंज थाने में तहरीर दी है उसमें आरोप लगाया गया है कि 11 नवंबर को दोपहर में एक निजी चैनल की डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने जानबूझकर सीएम योगी व ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बीजेपी प्रवक्ता की तहरीर पर हजरतगंज थाने पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ धारा 153A, 295A, 298, 504, 505(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गौर हो कि महंत अवेद्यनाथ गोरखनाथ मठ के महंत थे, जिनके बाद योगी आदित्यनाथ मठ के मुख्य पुजारी बने।

टीवी एंकर के मना करने के बाद भी भदौरिया नहीं रूके

पुलिस ने कहा कि एंकर द्वारा इस तरह के बयान नहीं देने के लिए कहने के बाद भी भदौरिया ने कथित तौर पर बार-बार टिप्पणी की, पुलिस अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता हीरो वाजपेयी ने आरोप लगाया है कि भदौरिया की टिप्पणी से हिंदुओं और गोरखनाथ मठ में आस्था रखने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article