देश

प्रतीक की मौत के पीछे सपा विधायक ने जहर की आशंका जताई, बोले-यह सामान्य मौत नहीं, जांच होनी चाहिए

रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी दुखी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार सुबह मौत हो गई। सपा विधायक ने कहा कि प्रतीक की मौत साजिश लग रही है।

Image

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे प्रतीक यादव।

Prateek Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव की मौत पर सवाल उठाए हैं। मेहरोत्रा ने कहा कि यह सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध मौत है। उन्होंने कहा कि अस्पताल लाए जाने से पहले प्रतीक की मौत हो गई थी। मौत के पीछे उन्होंने जहर देने की आशंका जाहिर की। मेहरोत्रा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी दुखी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार सुबह मौत हो गई। सपा विधायक ने कहा कि प्रतीक की मौत साजिश लग रही है।

अखिलेश के सौतेले भाई थे प्रतीक

अखिलेश यादव के सौतेले भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत के बाद लोगों की नजरें सोशल मीडिया पर छोड़े गए उनके निशानों पर टिक गई हैं। फिटनेस गुरु और व्यवसायी प्रतीक यादव ने अपनी अन्य रुचियों के अलावा, विमानन में भी दिलचस्पी दिखाई थी और अपनी आखिरी पोस्ट में एक रहस्यमयी संदेश साझा किया था। यहां यह बताना जरूरी है कि प्रतीक यादव की प्रोफाइल पर आखिरी अपडेट 3 अप्रैल को किया गया था, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के फायदे के लिए एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया था।

लगभग दो महीने पहले बात हुई थी-अखिलेश

प्रतीक की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि वह बहुत अच्छा लड़का था। 2 महीने पहले उनसे मुलाकात की थी और मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। अपना कारोबार आगे बढ़ाया। कई बार कारोबार में नुकसान होने पर लोग दुखी हो जाते हैं। अखिलेश ने कहा, जो कानून कहता है और परिवार वाले कहेंगे उसके हिसाब से हम बात मानेंगे। लगभग दो महीने पहले बात हुई थी. मैंने कहा था आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। अपने कारोबार में नुकसान हो जाता है उसके लिए भी लोग परेशान हो जाते हैं। वो हमारे बीच नहीं हैं, जो कानूनी रास्ता है वो हम अपनाएंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article