देश

BJP ने 'सब कुछ बर्बाद' कर दिया...अगर चुनाव निष्पक्ष हों तो भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीत सकता : अखिलेश यादव

यादव ने कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल में स्कूल, कॉलेज और चिकित्सा संस्थान खोले और बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती की, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने ‘‘सब कुछ बर्बाद’’ कर दिया।

Image

अखिलेश यादव (फोटो-@yadavakhilesh)

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर निष्पक्ष और ईमानदारी से चुनाव कराए जाएं तो भाजपा का कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सकता। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों की समीक्षा बैठक के बाद सपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, यादव ने कहा कि हमें भाजपा को हराने के लिए लगातार काम करते रहना चाहिए। अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों तो भाजपा का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीत सकता।

लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पार्टी के एक बयान के अनुसार, सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने, अधिकारियों के साथ मिलीभगत करने और फीस बढ़ाकर एवं शिक्षकों के पद खाली छोड़कर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

यादव ने कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल में स्कूल, कॉलेज और चिकित्सा संस्थान खोले और बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती की, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने ‘‘सब कुछ बर्बाद’’ कर दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article