देश

Ex Trishul: दक्षिणी कमान के नेतृत्व में भारत की संयुक्त शक्ति का प्रदर्शन, PM मोदी के ‘JAI’ विजन की झलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “JAI” विजन — Jointness (संयुक्तता), Atmanirbharta (आत्मनिर्भरता) और Innovation (नवाचार) — को साकर करने के लिए भारतीय सेना की दक्षिणी कमान जल्द ही एक महत्त्वपूर्ण त्रि-सेवा अभ्यास ‘एक्स त्रिशूल’ (Ex Trishul) आयोजित करने जा रही है। ‘एक्स त्रिशूल’ में तीनों सेनाएं देश के समुद्री, रेगिस्तानी और क्रीक क्षेत्रों में एक साथ अभ्यास करेंगी।

Image

भारतीय सेना जल्द ही एक महत्त्वपूर्ण त्रि-सेवा अभ्यास ‘एक्स त्रिशूल’ (Ex Trishul) आयोजित करने जा रही है।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भारत अपनी रक्षा तैयारियों को और मज़बूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “JAI” विजन — Jointness (संयुक्तता), Atmanirbharta (आत्मनिर्भरता) और Innovation (नवाचार) — को साकर करने के लिए भारतीय सेना की दक्षिणी कमान जल्द ही एक महत्त्वपूर्ण त्रि-सेवा अभ्यास ‘एक्स त्रिशूल’ (Ex Trishul) आयोजित करने जा रही है।

इस अभ्यास की कमान लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ संभाल रहे हैं। दक्षिणी कमान को हमेशा से ही थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच संपूर्ण समन्वय की मिसाल माना जाता रहा है।

क्या है इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य?

‘एक्स त्रिशूल’ में तीनों सेनाएं देश के समुद्री, रेगिस्तानी और क्रीक क्षेत्रों में एक साथ अभ्यास करेंगी। इसका मकसद बहु-क्षेत्रीय (multi-domain) ऑपरेशंस में संयुक्त संचालन और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और बदलती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की तैयारी करना है।

तकनीकी और आधुनिक युद्ध कौशल

अभ्यास में खुफिया और निगरानी मिशन (ISR), इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और साइबर युद्ध जैसी आधुनिक क्षमताओं की भी परख की जाएगी। इसके साथ ही स्वदेशी हथियार और तकनीक का प्रयोग कर आत्मनिर्भरता और नवाचार को सशक्त किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी का विजन

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने कहा, “यह अभ्यास पीएम मोदी के ‘JAI’ मंत्र को वास्तविक रूप में लागू करता है। इसमें संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार — तीनों स्तंभों को मज़बूत किया जा रहा है।” भारतीय सेना का मूल मंत्र “Ever Committed, Ever Ready” यानी हमेशा समर्पित, हमेशा तैयार यहां पूरी तरह झलकता है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती