देश

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को बुखार, गंगाराम अस्पताल में भर्ती, मेडिकल बुलेटिन जारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 02:48 PM IST

Sonia Gandhi: सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में शुक्रवार को कहा गया, ‘सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।’

Image

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी।

Photo : PTI

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को बुखार की वजह से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल का कहना है कि सोनिया को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया, ‘सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।’

इस साल दूसरी बार अस्पताल में भर्ती

सोनिया 76 साल की हो चुकी हैं। इस साल में यह दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके पहले उन्हें जनवरी में अस्पताल लाया गया। बताया गया कि श्वास नली में संक्रमण की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई।

लंदन में हैं राहुल गांधी

कांग्रेस नेता के बेटे राहुल गांधी इस समय देश में नहीं हैं। वह लंदन में हैं। राहुल लेक्चर देने के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए हुए हैं। युनिवर्सिटी में उन्होंने कहा कि 'भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष के नेताओं पर केस दर्ज हो रहे हैं। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।'

पेगासस, कश्मीर पर भी बोले

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने भारत में लोकतंत्र, कश्मीर की बात और मौजूदा सरकार के बारे में खुलकर अपनी राय रखी। राहुल गांधी ने दावा किया कि इजरायली स्पाईवेयर पेगासस का इस्तेमाल उनके फोन में जासूसी करने के लिए किया जा रहा था। उन्हें खुफिया अधिकारियों ने फोन पर बात करते समय सावधान रहने की चेतावनी दी थी क्योंकि उनकी कॉल रिकॉर्ड की जा रही थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article