देश

कोई बड़ा राजनीतिक दल गुड्डू मुस्लिम की कर रहा है मदद, सनसनीखेज जानकारी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Apr 30, 2023, 07:45 AM IST

Guddu Muslim Latest News: गुड्डू मुस्लिम अभी भी पकड़ से बाहर है। इस बीच ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि उसे किसी बड़े राजनीतिक दल का संरक्षण हासिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 68 दिन से फरार है गुड्डू मुस्लिम
  • पांच लाख का इनाम
  • शाइस्ता परवीन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Guddu Muslim Latest News: उमेश पाल मर्डर केस में शूटर गुड्डू मुस्लिम फरारी काट रहा है। करीब 68 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं है। एसटीएफ का दावा है कि बहुत जल्द वो गिरफ्त में होगा। इन सबके बीच उसके बारे में कई तरह की जानकारी सामने आ रही है। उसे कई उपनाम भी दिए गए हैं मसलन, दगाबाज, वफादार, हमराज....गुड्डू मुस्लिम के साथ ही साथ अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में भी पता नहीं चल पा रहा है। उसकी तलाश में प्रयागराज, कौशांबी में छापेमारी की गई। लेकिन यहां बात करेंगे गुड्डू मुस्लिम के बारे में। बताया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम को किसी बड़े राजनीतिक दल का संरक्षण मिल रहा है जिसकी वजह से वो भागने में कामयाब हो रहा है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि उसके तीन रिश्तेदार सऊदी अरब में रह रहे हैं। क्या ने उनके नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है।

बताया यह भी जा रहा है कि फरारी के इतने दिनों से साफ है कि उसने कहीं न कहीं अतीक के स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल किया है। हालांकि जिस तरह से वो एसटीएफ को चकमा देने में कामयाब हो रहा है उससे साफ है कि कहीं न कहीं कोई रसूखदार शख्स उसे बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है। गुड्डू मुस्लिम के बारे में शनिवार को जानकारी आई कि उसे अतीक अहमद ने खुद पर हमला करने की योजना बनाने के लिए कहा था ताकि उसे पेशी के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा मिल सके। हालांकि पुलिस का कहना है कि अतीक और अहमद पर प्रयागराज में हुए कातिलाना हमले से क्या कनेक्शन है उसके बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article