देश

Sohna Stone Pelting: हरियाणा के नूंह के बाद अब सोहना में बवाल, अंबेडकर चौक पर दंगाइयों ने किया पथराव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 31, 2023, 07:13 PM IST

Sohna Stone Pelting: नूंह में दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। अन्य क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलाया गया।

Image

नूंह के बाद अब सोहना में बवाल (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

Sohna Stone Pelting: हरियाणा (Haryana) के नूंह (Nuh) के बाद अब सोहना (Sohna) में बवाल शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोहना में पथराव हुआ है और आगजनी की भी खबर है। सोहना के अंबेडकर चौक पर दंगाइयों ने हंगामा किया है।

अंबेडकर चौक के पास बवाल

सोमवार को हरियाणा से बड़े पैमाने पर पथराव की एक और घटना सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर हुई। इससे पहले दिन में बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर नूंह में हमला हुआ था।

नूंह में क्या हुआ

नूंह में दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। अन्य क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि जुलूस में शामिल ‘एक या दो कारों’ में आग भी लगा दी गई। खबरों के मुताबिक, जुलूस में शामिल लोगों ने उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!