देश

Akasa Air की पुणे-बेंगलुरु उड़ान में आई तकनीकी खराबी, एयरलाइन ने यात्रियों को विमान से उतारा

एक यात्री ने बताया कि यात्री विमान में सवार हो चुके थे और फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार हो रही थी, तभी आखिरी समय में विमान में कुछ तकनीकी खराबी की सूचना मिली। बाद में सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।

Akasa air

Akasa Air विमान में आई तकनीकी खराबी (फाइल फोटो)

Akasa Air- तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार सुबह पुणे हवाई अड्डे पर अकासा एयर की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट से यात्रियों को उतारा गया। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने पीटीआई को बताया कि यात्री करीब डेढ़ घंटे तक बोइंग 737 मैक्स विमान में बैठे रहे, जिसके बाद उन्हें विमान से उतारा गया। फ्लाइट को पुणे से सुबह 8:50 बजे रवाना होना था और बोर्डिंग लगभग 8:10 बजे शुरू हो गई थी।

आखिरी समय में विमान में तकनीकी खराबी मिली

यात्री ने बताया कि 13 जनवरी को पुणे से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट (QP1312) पुणे हवाई अड्डे पर रुकी हुई है। यात्री विमान में सवार हो चुके थे और फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार हो रही थी, तभी आखिरी समय में विमान में कुछ तकनीकी खराबी की सूचना मिली। बाद में सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यात्रियों को भेजे गए एक संदेश में अकासा एयर ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ान QIP 1312 में देरी हुई और अब यह उड़ान दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी।

अकासा एयर ने बाद में एक बयान जारी कर तकनीकी कारणों से उड़ान में देरी होने की पुष्टि की। विमानन कंपनी ने कहा, “13 जनवरी को पुणे से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी1312 में तकनीकी कारणों से देरी हुई है। विमान की फिलहाल जांच की जा रही है और अब यह उड़ान दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी।

कंपनी ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को शाम की उड़ान में पुनः बुकिंग कराने का विकल्प दिया गया है, जबकि जिन यात्रियों ने धनराशि वापस पाने का विकल्प चुना है, उनके लिए धन वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article