देश

Cigarette Smoking: विमान में सिगरेट पीना पैसेंजर्स को पड़ा भारी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हमने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस जारी किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: istok)

विमान में सिगरेट पीना एक यात्री को भारी पड़ गया। मुंबई पुलिस ने दुबई से मुंबई आ रही स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी-60 में धूम्रपान करने के आरोप में मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान मुर्ताज राअली खान के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, स्पाइसजेट एयरलाइंस ने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान संचालित की।

चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों को निर्देश दिए कि धूम्रपान निषिद्ध है और विमानन नियमों के अनुसार विमान में धूम्रपान निषेध के संकेत भी लगाए गए थे। वरिष्ठ केबिन क्रू सदस्य महेश लोला ने रात करीब 10 बजे सिगरेट के धुएं की गंध महसूस करने के बाद सीट नंबर वन-के पर बैठे यात्री मुर्ताज राअली खान से संपर्क किया।

अधिकारी लोला ने मुर्ताज से पूछताछ की। इस दौरान मुर्ताज ने विमान के पिछले हिस्से में शौचालय में ई-सिगरेट पीने की बात स्वीकार की। खान ने एक हरे रंग की ई-सिगरेट दिखाई, जिसे लोला ने जब्त कर लिया। लोला ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पायलट को सूचित किया। इसके बाद पायलट ने हवाई अड्डे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

स्पाइसजेट एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर चंद्रकांत सोनवणे ने खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट पहुंची तब ड्यूटी पर तैनात स्पाइसजेट के कर्मी को बताया गया कि उड़ान संख्या एसजी-60 (दुबई से मुंबई) के दौरान एक यात्री ने धूम्रपान निषेध नियमों का उल्लंघन किया है। इसके बाद नजदीकी सहार पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की गई। खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article