देश

151 SLR, 65 इन्सास, कार्बाइन-विस्फोटक, मणिपुर में युद्ध लड़ने जैसा हथियारों का भारी जखीरा बरामद

ये हथियार मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल के संयुक्त अभियान में राज्य के पांच जिलों के बाहरी इलाकों से शनिवार को बरामद हुआ। संयुक्त अभियान में 151 एसएलआर राइफल, 65 इन्सास राइफल 73 अन्य राइफल, 5 कार्बाइन गन, दो एमपी-5, विस्फोटक एवं अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

Image

मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद।

Weapon recovered in Manipur: मणिपुर में हथियारों का भारी जखीरा बरामद हुआ है। हथियारों की यह बरामदगी इतनी ज्यादा है कि इन्हें देखकर लगता है कि युद्ध लड़ने की तैयारी की गई है। ये हथियार मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल के संयुक्त अभियान में राज्य के पांच जिलों के बाहरी इलाकों से शनिवार को बरामद हुआ। संयुक्त अभियान में 151 एसएलआर राइफल, 65 इन्सास राइफल 73 अन्य राइफल, 5 कार्बाइन गन, दो एमपी-5, विस्फोटक एवं अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों से बरामदगी

इस बरामदगी पर मणिपुर पुलिस के एडीजीपी ल्हारी दोरजी ल्हातू ने कहा, '13-14 जून की मध्यरात्रि के दौरान मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों द्वारा घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए गए। इन संयुक्त अभियानों में विस्फोटक सामग्री और अन्य युद्ध जैसी वस्तुएं बरामद की गईं। 151 एसएलआर राइफल, 65 इनसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफलें, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है।'

कुल 328 बंदूकें-राइफलें जब्त

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर 328 बंदूकें और राइफलें जब्त की गई हैं। ये खुफिया-आधारित अभियान मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं, जो राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों एवं उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लगातार प्रयासों का हिस्सा हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article