देश

कमाई में कौन आगे डीके शिवकुमार या सिद्दारमैया, जानें दोनों नेताओं के पास कितनी है संपत्ति

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 18, 2023, 12:24 PM IST

Net worth of Siddaramaiah and DK Shivakumar: मॉय नेता के मुताबिक 75 वर्षीय सिद्दारमैया के पास कुल 51 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। सिद्दारमैया पर 23 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारियां हैं। मैसूर से कानून की पढ़ाई करने वाले इस नेता के पास खुद की अर्जित कुल अचल संपत्ति 9.43 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी के पास 19.56 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।

Image

सिद्दारमैया बनने वाले हैं कर्नाटक के सीएम।

Net worth of Siddaramaiah and DK Shivakumar: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की रेस में कुरुबा नेता सिद्दारमैया ने मारी बाज ली है। सीएम पद की रेस में डीके शिवकुमार को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो 20 मई यानी शनिवार को सिद्दारमैया को सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। कर्नाटक की राजनीति में दोनों नेताओं का अपना एक अलग वजूद और खूबियां हैं। सीएम पद की रेस में डीके शिवकुमार को पीछे छोड़ने वाले सिद्दारमैया की संपत्ति की तुलना हम डीके की संपत्ति से करेंगे और जानेंगे कि दोनों नेताओं के पास कुल कितनी संपत्ति है।

सिद्दारमैया की कुल संपत्ति

मॉय नेता के मुताबिक 75 वर्षीय सिद्दारमैया के पास कुल 51 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। सिद्दारमैया पर 23 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारियां हैं। मैसूर से कानून की पढ़ाई करने वाले इस नेता के पास खुद की अर्जित कुल अचल संपत्ति 9.43 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी के पास 19.56 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। 2018 में सिद्दारमैया ने जो हलफनामा दिया था, उसके मुताबिक उनकी पारिवारिक संपत्ति 20.36 करोड़ रुपए और देनदारियां 4.86 करोड़ रुपए थीं। सिद्दारमैया पर 13 केस दर्ज हैं।

डीके शिवकुमार की कुल संपत्ति

परिवार को मिलाकर डीके शिवकुमार के पास कुल 1,414 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बीते पांच सालों में उनकी संपत्ति में 68 फीसदी का इजाफा हुआ है। साल 2013 में कांग्रेस के इस नेता के पास 251 करोड़ रुपए की संपत्ति थी जो साल 2018 में करीब दोगुनी हो गई। साल 2018 में शिवकुमार ने जो हलफनामा दायर किया था उसमें उनके परिवार के पास 840 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। हलफनामे के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम से 12 बैंक अकाउंट हैं। कुछ उनके भाई डीके सुरेश के साथ ज्वाइंट अकाउंट्स हैं।

बेटे आकाश के नाम 54.33 करोड़ रुपए की संपत्ति

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस तरह से डीके शिवकुमार 1,414 करोड़ रुपए के मालिक हैं। शिवकुमार पर 225 करोड़ रुपए का लोन भी है। डीके के पास एट टोयटा कार है जिसकी कीमत 8.3 लाख रुपए है। कांग्रेस के इस नेता के पास 970 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति एवं इनकी पत्नी ऊषा के नाम 113.38 करोड़ रुपए की संपत्ति है। शिवकुमार के बेटे आकाश के नाम 54.33 करोड़ रुपए की संपत्ति है। शिवकुमार के नाम से कुल संपत्तियों की कीमत 1,214.93 करोड़ रुपए और पत्नी के नाम से 133 करोड़ एवं बेटे के नाम पर 66 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article