देश

शुभांशु शुक्ला के इस वीकेंड भारत आने की संभावना, पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

Shubhanshu Shukla: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस वीकेंड भारत पहुंच सकते हैं। वह अपने छोटे से दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

Image

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (फोटो:PTI)

Shubhanshu Shukla News: अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले व्यक्ति, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, इस वीकेंड भारत पहुंच सकते हैं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि शुक्ला अपने गृहनगर लखनऊ रवाना होने से पहले, अपने छोटे से दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि वह 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह (National Space Day celebrations) के लिए दिल्ली लौटेंगे।शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन (Axiom-4 private space mission) का हिस्सा थे, जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को आईएसएस पर पहुंचा। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों, पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) के साथ, शुक्ला ने 18-दिवसीय मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग और 20 आउटरीच सत्र आयोजित किए।

एक्सिओम-4 चालक दल को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान 15 जुलाई को सैन डिएगो तट के निकट प्रशांत महासागर में उतरा, जिससे मिशन का सफल समापन हुआ।

भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम

इस मिशन को भारत के अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान (Gaganyaan) के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जिसे 2027 तक लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मिशन की सराहना करते हुए कहा कि शुक्ला ने एक अरब सपनों को प्रेरित किया है और भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

PTI इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन', बोले-नितिन नवीन, गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

'सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन', बोले-नितिन नवीन, गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे