देश

Vande Metro Train: 'डेली पैसेंजरों' की दिक्कतें होंगी कम, इंटरसिटी की तर्ज पर चलेगी 'देश की पहली वंदे मेट्रो'

Vande Metro Train in India: ट्रेन के डेली सफर करने वाले दैनिक रेल यात्रियों (daily train passengers) की परेशानियों को देखते हुए रेलवे वंदे मेट्रो (Vande Metro) ट्रेन चलाने जा रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जुलाई से पटरी पर दौड़ने लगेगी।

Image

इंटरसिटी की तर्ज पर चलेगी 'देश की पहली वंदे मेट्रो'

KEY HIGHLIGHTS
  1. वंदे मेट्रो ट्रेनों को 100-250 किलोमीटर तक के मार्गों पर संचालित करने की योजना
  2. जिससे ट्रेन के डेली पैसेंजरों (daily train passengers) को काफी सुविधा होगी
  3. रेलवे वर्तमान समय में चल रही इंटरसिटी ट्रेनों की तर्ज पर वंदे मेट्रो को रेलवे चलाएगी

Vande Metro Train in India: भारत में ट्रेन की यात्रा अभी भी कई मायनों में परेशान करने वाला अनुभव माना जाता है खासकर अनारक्षित डिब्बों (train unreserved coach) में, पर रेल मंत्रालय अब इसका समाधान लेकर सामने आया है, बताया जा रहा है कि रेलवे वंदे मेट्रो (Vande Metro) ट्रेन चलाने जा रहा है जिससे ट्रेन के डेली पैसेंजरों (daily train passengers) को खासा सूकून मिलेगा।

इंटरसिटी ट्रेनों की तर्ज पर Vande Metro Train

वर्तमान समय में चल रही इंटरसिटी ट्रेनों की तर्ज पर वंदे मेट्रो को रेलवे चलाएगी, वंदे मेट्रो ट्रेन की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और किराया सामान्य होगा। वंदे मेट्रो की 50 ट्रेनों को रेलवे ने बनाकर तैयार कर लिया है।

वंदे मेट्रो ट्रेनें 124 शहरों को करेंगी कनेक्ट

भारतीय रेलवे अगले महीने वंदे भारत के स्लीपर संस्करण के लॉन्च के साथ-साथ जुलाई में कम दूरी की वंदे मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। वंदे मेट्रो ट्रेनों को 100-250 किलोमीटर तक के मार्गों पर संचालित करने की योजना है, बताते हैं कि वंदे मेट्रो ट्रेनें लगभग 124 शहरों को जोड़ेंगी और कुछ चिन्हित मार्गों में शामिल हैं लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी, भुवनेश्वर-बालासोर और तिरूपति-चेन्नई।

अभी 50 Vande Metro बनाकर तैयार हैं

प्रारंभ में इसे परीक्षण के तौर पर दो-तीन महीने तक चलाया जाएगा। उसके बाद अन्य रूटों पर चलाया जाएगा। परीक्षण के लिए अभी रूट का चयन नहीं किया गया है वैसे अभी 50 ट्रेनें बनाकर तैयार हैं।

Vande Metro में कई नई सुविधाएं भी होंगी

वंदे मेट्रो में यात्रा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई नई सुविधाएं भी होंगी, वंदे मेट्रो में स्वचालित दरवाजे और आरामदायक सीट के अलावा, इसमें कई ऐसी विशेषताएं होंगी जो वर्तमान में चल रही मेट्रो ट्रेनों में उपलब्ध नहीं हैं। यह कई कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगा जैसे कि चार-कोच, आठ-कोच, 12 कोच, 16 कोच।

ये अनारक्षित (unreserved coach) या सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए होंगे

ये अनारक्षित या सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए होंगे जो दैनिक यात्रा के लिए ट्रेनों का उपयोग करना पसंद करते हैं, रेलवे के अनुसार जिन रूटों पर ज्यादा भीड़ होगी उस पर 16 कोच वाली वंदे मेट्रो ट्रेन चलाई जा सकती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!