देश

सोमालिया तट से अगवा हुआ जहाज, शिप के चालक दल में 15 भारतीय, INS चेन्नई रवाना, लड़ाकू विमानों से भी नजर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 11:49 AM IST

Ship hijacked near Somalia coast: नौसेना ने अपने एक बयान में आगे कहा कि लड़ाकू जहाज से भी नजर रखी जा रही है। सहायता करने के लिए आईएनएस चेन्नई अगवा जहाज के समीप पहुंच रहा है। इस समुद्री क्षेत्र के एमएनएफ एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय करते हुए पूरे हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है।

Image

अगवा जहाज पर हैं भारतीय नागरिक।

Photo : PTI

Ship hijacked near Somalia coast: सोमालिया के तट के समीप एक व्यापारिक जहाज को अगवा किया गया है। इस शिप के चालक दल के सदस्यों में कम से कम 15 भारतीय नागरिक हैं। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा है कि अगवा जहाज से संदेश मिलने के बाद नौसेना तुरंत संक्रिय हो गई। मौके की नजाकत को देखते हुए सुमद्र में जहाजों की सुरक्षा में तैनात INS चेन्नई को शुक्रवार तड़के उस तरफ रवाना कर दिया गया। नौसेना के मुताबिक आईएनएस चेन्नई ने जहाज के साथ संपर्क स्थापित किया और उसका पूरा जोर चालक दलों के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अगवा जहाज के समीप पहुंच रहा INS चेन्नई-नौसेना

नौसेना ने अपने एक बयान में आगे कहा कि लड़ाकू जहाज से भी नजर रखी जा रही है। सहायता करने के लिए आईएनएस चेन्नई अगवा जहाज के समीप पहुंच रहा है। इस समुद्री क्षेत्र के एमएनएफ एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय करते हुए पूरे हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। विदेशी मित्र देशों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ भारतीय नौसेना इस इलाके में व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

हथियारों से लैस हैं लुटेरे

नौसेना का कहना है कि जहाज ने UKMTO पोर्टल पर संदेश भेजा। इसमें कहा गया कि हथियारों से लैस करीब पांच से छह लोग चार जनवरी की शाम जहाज पर सवार हुए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article