देश

'इंडिया' को धोखा देंगे शरद पवार? अजित पवार के साथ बिजनेसमैन के यहां हुई सीक्रेट मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 12, 2023, 10:06 PM IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को पुणे में अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात से संभावित राजनीतिक सहयोग की चर्चा छिड़ गई है। अजित पवार ने अपने चाचा के खिलाफ बगावत कर दी थी और 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये थे।

Image

अजीत पवार और शरद पवार की हुई मीटिंग

Photo : ANI

महाराष्ट्र की राजनीति में कह क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। दोस्त दुश्मन बन जाएं और दुश्मन दोस्त ऐसा कभी भी हो सकता है। ऐसा ही मामला शनिवार को सामने आया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार अब अपने भतीजे अजीत पवार से एक सीक्रेट मीटिंग की है। जो एक बिजनेसमैन के घर पर हुई है।

कहां हुई मीटिंग

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को पुणे में अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात से संभावित राजनीतिक सहयोग की चर्चा छिड़ गई है। अजित पवार ने अपने चाचा के खिलाफ बगावत कर दी थी और 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये थे। यह मुलाकात पुणे के कोरेगांव पार्क में बिजनेसमैन अतुल चोरडिया के आवास पर हुई। पुणे के बिजनेसमैन अतुल चोरडिया को पवार परिवार का करीबी माना जाता है। सूत्रों ने बताया है कि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात के दौरान तीस मिनट तक चर्चा की।

क्या हुई चर्चा

हाल के दिनों में अजित पवार और शरद पवार के नेतृत्व वाले गुटों के बीच संभावित सुलह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मुलाकात के पीछे के सटीक कारण और विवरण अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आए हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच नवाब मलिक की जमानत, एनडीए बैठक में अजित पवार के शामिल होने और पार्टी से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में शरद पवार खेमे के विधायकों में बेचैनी बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

'इंडिया' को धोखा

इस मीटिंग के बाद से अटकलें लगाईं जा रही हैं कि शरद पवार एनडीए के साथ जा सकते हैं। इसी डील को लेकर भतीजे अजीत पवार से उनकी बात चल रही है। कहा जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को शरद पवार छोड़, पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर लेंगे, बदले में उनकी बेटी सुप्रिया सुले केंद्र में मंत्री बन सकती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!