देश

Sharad Pawar : शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराए गए भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 02:09 PM IST

Sharad Pawar : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पावर की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई। सेहत बिगड़ने पर राकांपा प्रमुख को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार।

Photo : PTI

Sharad Pawar : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पावर की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई। सेहत बिगड़ने पर राकांपा प्रमुख को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवार के स्वास्थ्य के बारे में पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है। एनसीपी का कहना है कि अस्पताल से पार्टी प्रमुख पवार की दो नवंबर को छुट्टी हो सकती है। इसके बाद वह चार एवं पांच नवंबर को शिरडी में आयोजित होने वाले पार्टी के शिविर में हिस्सा लेंगे।

अप्रैल में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे पवार

पवार को इससे पहले गत 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अगले दिन उनकी गालब्लैडर की सर्जरी होनी थी। जांच में एनसीपी प्रमुख के गालब्लैडर में पथरी होने की बात सामने आई थी। शिरडी में पार्टी के कार्यक्रम में शरीक होने के अलावा पवार आठ नवंबर को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने वाले हैं। राहुल की अगुवाई में चल रही यह पदयात्रा आगामी सात नवंबर को महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होने की अपील की

इस यात्रा के बारे में पवार ने कुछ दिनों पहले कहा कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की और इस पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। गत 23 अक्टूबर को पवार ने कहा कि समाज में नफरती सोच दूर करने एवं लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह पदयात्रा शुरू की है। कांग्रेस की इस पहल में विपक्षी दलों को शामिल होना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article