देश

लिंगानुपात में 15 अंकों का हुआ सुधार, देश में बढ़ी बेटियों की संख्या, बदली लोगों की मानसिकता

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 28, 2023, 05:35 PM IST

Sex Ratio in India: देश में जन्म के समय लिंगानुपात में 15 अंकों का सुधार हुआ है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि देश में जन्म के समय लिंगानुपात 2014-15 के 918 से 15 अंक बढ़कर 2022-23 में 933 हो गया है।

Image

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बताया कि देश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है।

Sex Ratio in India: देश में जन्म के समय लिंगानुपात 2014-15 के 918 से 15 अंक सुधरकर 2022-23 में 933 हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि देश में जन्म के समय लिंगानुपात 2014-15 के 918 से 15 अंक बढ़कर 2022-23 में 933 हो गया है। संसद के निचले सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना ने बालिकाओं के अधिकारों को स्वीकार करने के लिए जनता की मानसिकता को बदलने की दिशा में सामूहिक चेतना जगाई है।

उन्होंने कहा कि इस योजना ने भारत में सीएसआर (बाल लिंग अनुपात) में गिरावट के मुद्दे पर चिंता जताई है। यह राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंग अनुपात (एसआरबी) में 15 अंकों के सुधार के रूप में परिलक्षित होता है, जो कि 2014 में 918 था। 2022-23 में 933 हो गया। उन्होंने एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

किसी निश्चित जनसंख्या के लिए जन्म के समय लिंगानुपात, एक समयावधि में, जनसंख्या में जीवित पुरुष जन्मों की संख्या और महिला जीवित जन्मों की संख्या का अनुपात है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें